गर्मियों में स्किन और आंखों के लिए भी फायदेमंद है तरबूज, आप भी जानें ये फायदे

तरबूज एक ऐसा फल है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ गुणकारी भी है। गर्मियों के मौसम में बाजारों में तरबूज के ढेर लग जाते हैं। इसे आप कहीं से भी खरीद सकते हैं। अक्सर लोग तरबूज को स्वाद के लिए खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसके गुण जानेंगे तो अगली बार स्वाद नहीं, बल्कि फायदों की वजह से खरीद कर लाएंगे। इसमें 92% पानी रहता है, जिससे गर्मी के मौसम में शरीर को शीतलता और उर्जा मिलती है। इसके अलावा, यह कई रोगों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करता है। आंखों से लेकर स्किन तक के लिए तरबूज काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए, जानते हैं इस गुणकारी फल के फायदे-

हार्ट प्रॉब्लम के लिए: तरबूज में कई बायोएक्टिव कम्पाउंड्स मौजूद होते हैं जैसे सिट्रूलीन। इसमें एमिनो एसिड होता है जो मेटाबॉलाइज्ड होकर आर्जनीन में बदल जाता है। आर्जनीन से नाइट्रिक ऑक्साइड यौगिक बनता है जो हार्ट प्रॉब्लम से दूर रखता है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए: यह फल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हाइपरटेंशन को नियंत्रित करके हार्ट प्रॉब्लम के खतरे से बचाता है। इसके अलावा तरबूज में विटामिन ए, सी, बी-6 और मिनरल होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है और शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति बनाए रखते हैं।

आंखों के लिए: तरबूज पर्याप्त मात्रा में बीटा कैरोटीन होता है, जो विटामिन ए की कमी को पूरा करता है। इससे आंखों को काफी फायदा होता है। साथ ही बढ़ती उम्र में होने वाली रतौंधी या मैक्युलर डिजेनरेशन जैसी संभावना को रोकने में भी मदद करता है।

स्किन के लिए: लाइकोपिन तत्व स्किन सेल्स को मरने से बचाता है और तरबूज में लाइकोपिन की पर्याप्त मात्रा होती है, जो स्किन की चमक को बरकरार रखती है। इसे चेहरे पर रगड़ने से निखार आता है और ब्लैकहेड्स भी हटते हैं। तरबूज के बीज भी काफी उपयोगी होते हैं। इन्हें पीसकर चेहरे पर लगाया जा सकता है और इसका लेप सिर दर्द में आराम पहुंचाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *