दोबारा शादी करने पहुंचा, वॉट्सऐप से खुला राज तो दुल्हन ने कर दी धुनाई

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक काफी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ककोड़ थाना क्षेत्र के कोंदू गांव में शादी में जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। दरअसल, जयमाला के तुरंत पहले दुल्हन को दूल्हे के मोबाइल पर आए वॉट्सऐप मैसेज से पता चला कि जिस व्यक्ति से उसकी शादी हो रही है वह पहले से ही शादीशुदा है। बस फिर क्या था, दुल्हन ने गुस्से में सबके सामने ही लड़के की पिटाई की और अपना श्रंगार भी उतार फेंका। उसने मारे गुस्से के दीवार पर हाथ पटक कर चूड़ियां भी तोड़ दी।

दुल्हन ने जब दूल्हे के शादीशुदा होने की बात अपने परिवार को बताई तब वे लोग भी आगबबूला हो गए। लड़की के घर वालों का साथ गांव वालों ने भी दिया और बारात को बंधक बना लिया। नवभारत टाइम्स के मुताबिक दुल्हन ने पुलिस को फोन करके इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आकर बंधक दूल्हे और उसके पिता को छुड़ाया।

आपको बता दें कोंदू के गोठनी गांव में दुल्हन के घर तक बारात के पहुंचने से पहले सब कुछ ठीक चल रहा था। दोनों ही पक्षों में हंसी-खुशी का माहौल था। सभी लोग डांस भी कर रहे थे। जब दूल्हा जयमाला के लिए दरवाजे पर पहुंचा तब उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसे दुल्हन की सहेली ने पढ़ लिया। उस मैसेज से पता चला कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है और अपने साथ नोएडा के मॉल में काम करने वाली एक लड़की से उसने तीन महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। सहेली ने इस बात की जानकारी दुल्हन को दी। मारे गुस्से के दुल्हन ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। लड़की के परिजनों को जब दूल्हे के शादीशुदा होने के बारे में पता चला तब उन्होंने बारातियों के हाथ से खाने की प्लेट छुड़ाकर उन्हें बंधक बना लिया। फिलहाल दूल्हा और उसके पिता पुलिस की हिरासत में हैं। दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *