नहीं कर पाया हजम! कोबरा ने वापस उगल दिए 9 मुर्गी के अंडे

क्या आपने कभी देखा है कि कोई कोबरा सांप एक साथ 9 मुर्गी के अंडे निगले ले और थोड़ी देर बाद उन्हें वापस निगल भी दें? नहीं ना! मगर ऐसा सचमुच हुआ है। यहां एक सांप ने मुर्गी हाउस में घुसपैठ कर करीब 9 अंडे चोरी कर निगल लिए और बाद में इन अंडों को उगल भी दिया। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पहली नजर में कोबरा प्रजाती के नजर आ रहे इस सांप ने मुर्गी के बाड़े में हमला किया और उसको मार दिया। इसके बाद वहां मौजूद सभी मुर्गी के अंडों को यह सांप निगल गया। जानकारी के मुताबिक घटना भारत के हैदराबाद शहर की है। वीडियो में एक शख्स को सांप से अंडे उगलवाने के लिए उसे उकसा रहा है। शख्स बार-बार सांप के सिर में मार रहा है। इसपर सांप ने एक के बाद एक 9 अंडे उगल दिए। हालांकि कहा जा रहा है कि सांप ने एक अंडा नहीं उगला और रेंगते हुए मुर्गी हाउस से निकल गया।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब किसी सांप ने अंडे या किसी अन्य चीज को निगल लिया हो। इससे पहले इंडोनेशिया में लापता चल रही एक महिला को खोजने की कवायद की गई तो लोगों के हाथ एक विशालकाय अजगर लग गया। अजगर का पेट काटा तो लोगों की आंखें खुली की खली रह गईं। अजगर के पेट में लापता महिला की लाश थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशियाई पुलिस ने 16 जून, 2018 को इस घटना की पुष्टि की।

पुलिस ने बताया कि एक इंडोनेशियाई महिला अपने सब्जियों की बगीचे की देखभाल कर रही थी, उसी वक्त अजगर उसे निगल गया और फिर उसकी लाश विशालकाय सांप के पेट में से बरामद की गई। समुद्र तट से दूर सुलावेसी के मुना आइलैंड के पर्सियापन लावेला गांव के लोगों को 15 जून को जब अजगर दिखाई दिया तो उसका पेट फूला हुआ था। लोगों ने सात मीटर यानी करीब 23 फुट लंबे अजगर का पेट चीर डाला। अजगर के पेट में से 54 वर्षीय वा टीवा नाम की लापता महिला की लाश मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *