भानु सप्तमी 2017: आज के दिन करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी बीमारियों से मुक्ति

6 नवंबर रविवार को भानु सप्तमी है। इसका वक्त सूर्योदय से दोपहर 9.50 तक है। रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे, तो उस घातक बीमारियां दूर हो सकती हैं, अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई ओर बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिये। सूर्यदेव के पूजन की विधि के साथ करना ही शुभ माना जाता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है, ब्राह्मण में सूर्य के चारो तरफ सभी ग्रह चक्कर काटते हैं। इस दिन सूर्य देव को खुश करने के लिए आदित्य ह्रदयं और अन्य सूर्य स्त्रोत पढ़ना और सुनना शुभ माना जाता है। इससे मनुष्य स्वस्थ्य रहता है। मान्यता है कि रोजाना सूर्य को जल चढ़ाने से बुद्धि का विकास होता है और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

1) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएं, आरती करें।
2) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड, लाल फूल या लाल कुमकुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
सूर्य अर्घ्य मंत्र
1. ॐ मित्राय नमः।
2. ॐ रवये नमः।
3. ॐ सूर्याय नमः।
4. ॐ भानवे नमः।
5. ॐ खगाय नमः।
6. ॐ पूष्णे नमः।
7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
8. ॐ मरीचये नमः।
9. ॐ आदित्याय नमः।
10. ॐ सवित्रे नमः।
11. ॐ अकीय नमः।
12. ॐ भास्कराय नमः।
13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *