मशहूर कॉमेडियन जैरी लुईस का निधन, शोक में डूबा हॉलीवुड और बॉलीवुड

हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जैरी लुईस का निधन होने की खबर है। जैरी ने करीब तीन दशक तक दुनिया को हंसाया था। इस हास्य अभिनेता की मौत पर पूरा हॉ़लीवुड और बॉलीवुड शोक में डूब गया है। सभी फिल्मी हस्तियों ने जैरी के निधन पर शोक जताकर उन्हें श्रद्धाजंली दी है।

जैरी का 91 साल की उम्र में लॉस वेगस स्थित घर में निधन हो गया है। कॉमेडियन के साथ-साथ वह प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्टर भी थे।

जैरी ने 1950 के दशक में डीन मार्टिन के कॉमेडी पार्टनर के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने ‘द नटी प्रोफेसर’ और ‘द बेली ब्वॉय’ समेत कई फिल्मों में काम किया।

वह नाइट क्लब, टीवी शो और कॉन्सर्ट में अपने कॉमेडी प्रोग्राम के लिए मशहूर हुए। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जैरी के नाम दो स्टार हैं और उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने जैरी लुईस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘वह बेहद अद्भुत थे.. उन्होंने कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है।’ बॉलीवुड की और भी हस्तियों ने अभिनेता के निधन पर शोक जताया है।

Rishi Kapoor

Watching Jerry Lewis onscreen makes me laugh harder than almost anyone. His great contribution to cinema is undeniable.

जैरी का जन्म 16 मार्च, 1926 में हुआ था। डीन मार्टिन के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता था। अपने काम के लिए जैरी को कई अवॉर्ड और नॉमिनेशन्स भी मिले हैं। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जैरी के नाम दो स्टार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *