महेंद्र सिंह धोनी के लिए पत्रकार रजत शर्मा ने कहा कुछ ऐसा कि लोगों ने कर दी खिंचाई

गुरुवार (31 अगस्त) को भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ चौथा एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेल रही है। यूं तो भारत ने इस 5 मैंचों की सीरीज़ में पहले ही तीन मैच जीतकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है, लेकिन चौथे मेैंच में सबकी निगाहें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी हैं, जिन्होंने इस मैच में एक और मुकाम छू लिया। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर धोनी गुरुवार को अपना 300वां वनडे मैच खेले रहे हैं। धोनी से पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 463, राहुल द्रविड़ ने 344, मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 334, सौरव गांगुली ने 311 और युवराज सिंह ने 304 वनडे मैच खेले हैं । सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस धोनी की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक पत्रकार ने भी धोनी को उनके 300वें मैच के लिए शुभकामना दी। लेकिन ये शुभकामना देकर वो खुद ही लोगों के निशाने पर चढ़ गए।

दरअसल हुआ ये कि मशहूर पत्रकार और इंडिया टीवी के संपादक रजत शर्मा ने ट्वीट करते हुए धोनी के 300वें मैच खेलने को लेकर उन्हें बधाई दी। लेकिन इस बधाई में रजत शर्मा से एक गलती हो गई। रजत शर्मा ने लिखा- महेंद्र सिंह धोनी को 300 एक दिवसीय मैचे खेलने वाला पहला बल्लेबाज बनने पर बहुत सारी शुभकामनाएं। आपको बता दें कि धोनी ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज नहीं बल्कि पहले पुलटाइम विकेट कीपर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *