ये 5 आसान और बेहतरीन रंगोली डिजाइन बना सकते हैं आपकी होली को और रंगीन

Happy Holi 2018 Rangoli Designs: अच्छाई पर बुराई की जीत की मूल भावना के साथ हर साल फाल्गुन महीने की अमावस्या को होली का त्योहार दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे पर रंग डालकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। होली के दिन चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल होता है। घरों में पकवान बनाए जाते हैं। घरों की अच्छी तरह से साफ सफाई कर उन्हें सजाने का जतन किया जाता है। अपने घर को आकर्षक बनाने के लिए इस दिन लोग रंगोली भी बनाते हैं।

घरों के प्रवेश द्वारों को खूबसूरत रंगों और कलाकृतियों से सजाया जाता है। हिंदू परंपरा के हर त्यौहार बिना रंगोली के अधूरे हैं लेकिन होली के दौरान रंगोली का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको पांच रंगोली डिजाइन के बारे में बताने वाले हैं।

1. इस रंगोली डिजाइन का प्रयोग काफी समय से किया जाता रहा है। इसे तमाम ज्यामितीय आकारों का इस्तेमाल कर बनाया जाता है।

2. इस रंगोली को बनाने के लिए पहले तीन वृत्त यानी कि सर्कल बना लें। बीच वाले वृत्त में अपने इष्ट भगवान की आकृति बनाएं। दूसरे वृत्त में फूल तथा तीसरे वृत्त में छोटे-छोटे बॉक्स बना लें। हर बॉक्स में अलग-अलग रंग भर लें।

3. 

 

4. 

5. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *