शोएब अख्तर-ब्रेट ली को बैटिंग से डराने वाले वीरेंद्र सहवाग इस चीज से खाते हैं खौफ

आम हो या फिर खास। डर सबको लगता है। क्रिकेटर्स भी इस मामले में कई चीजों से घबराते हैं। अपने टीम इंडिया के फॉर्मर बैट्समैन वीरेंद्र सहवाग को ही ले लीजिए। मैदान में भले ही उनसे और उनके बल्ले से शोएब अख्तर और ब्रेट ली जैसे तेज गेंदबाज छक्का खाने से खौफ खाते हों, लेकिन एक मामले में सहवाग भी बड़े डरपोक हैं। जानते हैं वह क्या है, हवाई जहाज में सफर करना।

जी, सही पढ़ा आप लोगों ने। नजफगढ़ के सुल्तान को हवाई जहाज में सफर करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस बारे में उन्होंने विक्रम साथये के शो ‘वॉट द डक’ में भी अपने डर के बारे में जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि मरने से सबको डर लगता है। पता नहीं, कब वह (हवाई जहाज) हिलता-डुलता गिर जाए। इसलिए मुझे जहाज में बैठकर जाना बिल्कुल पसंद नहीं है।

अपने अनुभव साझा करते हुए बताते हैं कि एक बार वह दिल्ली से दुबई जा रहे थे। 1998 की बात है, तब हमारा जहाज एक हजार फीट नीचे गया। सब चीखे- आई मम्मी। पहली बार तब अहसास हुआ कि हमारी मां कितनी जरूरी हैं। मने चाहे कुछ भी हो सबसे पहले हम उन्हें ही याद करते हैं।

खैर, डर सबको लगता है। मैंने बहुत लोगों को देखा है। हम लोग जोहानसबर्ग (द.अफ्रीका) से डरबन जा रहे थे। वर्ल्ड कप 2003 में। घने बादल थे। बारिश हो रही थी। सवा घंटे की फ्लाइट थी, हिलती रही। न खाना-न पानी। जॉन राइट इस दौरान जीजस को याद कर रहे थे। पूरे सफर में वह ओ जीजस हेल्प मी…कर रहे थे। उतरने के बाद हमने कहा कि शुक्र है ऊपरवाले ने आपको बचा लिया। वरना हम बच जाते आप मर जाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *