सप्ताह में दो दिन कार्यालय में ही भोजन करें मंत्री: अमित शाह

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा को अजेय पार्टी बनाना हैं क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की और दुनिया की सबसे बडी लोकतांत्रिक पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि हमें यहीं पर संतोष नहीं करना चाहिए क्योंकि हम सरकारें बनाने के लिए नहीं आए हैं बल्कि हम देश व मां भारती को विश्व गुरू के स्थान पर बैठाना चाहते हैं।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को अपने दौरे  के अंतिम दिन भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शाह ने  कहा कि जब हमारी दो सीटें थे तब भी भाजपा बिखरी नहीं क्योंकि पार्टी का लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं हैं बल्कि राष्ट्रवाद की प्रेरणा के साथ हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेशमणिपुरउत्तराखंड की विजय के बाद भी केरलबंगाल और नार्थ ईस्ट पर अपने विजय पताका हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदर्शन से वे संतुष्ट नहीं हैं और अभी पार्टी को अपना सर्वश्रेष्ठ व सर्वोच्च प्राप्त करना बाकी है।

अमित शाह ने  कहा कि आगामी 25 साल के लिए अगर  हमें सरकार बनानी है तो बूथ लेवल  तक परिश्रम करना होगा और तब जाकर भाजपा पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत होगी।  अमित शाह ने  पार्टी का बखान करते हुए कहा कि भाजपा आज वैभव की स्थिति में आई हैं और आज 73 प्रतिशत भू-भाग, 68 प्रतिषत जनसंख्या, 11 करोड सदस्य, 1387 विधायक और 330 सांसद भाजपा के हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हरियाण राज्य के मंत्रीमंडल के सभी मंत्री प्रदेश की राजधानी चण्डीगढ में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और बुधवार को सुबह दस बजे से भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेंगें और सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे। साथ ही इन दो दिनों में सभी मंत्री अपने कार्यालय में ही दोपहर का भोजन भी करेगे, इसके अलावा कार्यकर्ताओं  की बात सुनने के बाद महीने में एक बार जिला में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *