हफ्ते में सिर्फ 30 घंटे काम, औसत सैलरी 43 लाख रुपये! इन 9 देशों में मिलता है सबसे ज्यादा वेतन

अच्छी सैलरी के लिए अगर विदेश जाना चाहते हैं तो इन 9 देशों की लिस्ट जरूर देख लीजिए। वेतन और काम के लिहाज से ये देश अच्छे माने जाते हैं। 1. लक्जमबर्ग: हाल में आर्थिक सहयोग और विकास संगठन और विश्व बैंक के आंकड़ों से पता चला है कि यह दुनिया में सबसे अच्छी सैलरी देने वाला देश है। इसके मामले में मध्य एशियाई देश नहीं गिने गए हैं। लक्जमबर्ग की अर्थव्यवस्था ज्यादातर बैंकिंग, फाइनेंशियल, रियलस्टेट, आई और टेली कम्युनिकेशंस सर्विसेज पर निर्भर करती हैं। यहां हफ्ते में औसतन 30 घंटे काम करना होता है। एक घंटे के लिए कम से कम 11.20 डॉलर यानी करीब 770 रुपये मिलते हैं। यहां की सालाना औसत आय 62,636 डॉलर यानी भारत के हिसाब से करीब 43 लाख रुपये बताई जाती है। 2. यूनाइटेड स्टेट्स: भारत और चीन के बाद करीब 33 लोगों के साथ अमेरिका तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां की औसत आय 60,154 डॉलर है जोकि भारत के हिसाब से करीब 41 लाख रुपये बैठती है। यहां हर हफ्ते औसतन 34.4 घंटे काम करना होता है। एक घंटे की कम से कम पगार 7.25 डॉलर है जोकि करीब 500 रुपये बैठती है।

3. स्विटजरलैंड: औसत आय 60,124 डॉलर यानी करीब 41 लाख रुपये है। मिनिमम वेज यहां होती नहीं है। हफ्ते में औसतन 31 घंटे काम करना होता है। 4. ऑस्ट्रेलिया: औसत आय 52,063 डॉलर है जोकि भारत के हिसाब से करीब 35 लाख रुपये बैठती है। हफ्ते में औसतन 32 घंटे काम और एक घंटे के कम से कम 10.90 डॉलर यानी करीब साढ़े सात सौ रुपये मिलते हैं। 5. आयरलैंड: हफ्ते में औसतन 39 घंटे काम करना होता है। एक घंटे के लिए कम से कम 12.54 डॉलर यानी करीब साढ़े आठ सौ रुपये मिलते हैं। यहां की औसत आय 51,618 डॉलर यानी करीब साढ़े 35 लाख रुपये है। 6. कनाडा: हफ्ते में औसतन 40 घंटे काम करना होता है। एक घंटे के कम से कम 11.15 डॉलर यानी करीब साढ़े सात सौ रुपये मिलते हैं। औसत आय 48,403 डॉलर यानी करीब 33 लाख रुपये है।

7. जर्मनी: यहां की औसत आय 46,389 डॉलर यानी करीब 32 लाख रुपये है, एक घंटे के कम से कम 11.61 डॉलर मिलते हैं जोकि 800 रुपये के करीब बैठते हैं। हफ्ते में औसतन 28 घंटे काम करना होता है। 8. फ्रांस: औसत आय 42,992 डॉलर यानी करीब साढ़े 29 लाख रुपये है। हफ्ते में औसतन 39 घंटे काम करना होता है। एक घंटे के कम से कम 11.57 डॉलर यानी करीब 800 रुपये मिलते हैं। 9. यूनाइटेड किंगडम: हफ्ते में औसतन 42.3 घंटे काम करना होता है। एक घंटे के लिए कम से कम 9.85 डॉलर यानी करीब साढ़े छह सौ रुपये मिलते हैं और औसत आय 42,835 डॉलर बैठती है जोकि भारत के हिसाब से करीब साढ़े 29 लाख रुपये होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *