हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 – BJP के 7 मंत्री पीछे, खट्टर को जल्‍द दिल्‍ली आने को कहा गया

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Election 2019) : हरियाणा के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाना सीट से पीछे. हरियाणा के मंत्री ओपी धनखड़ बादली सीट से पीछे. हरियाणा के मंत्री कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद से पीछे. हरियाणा के मंत्री रामबिलास शर्मा महेंद्रगढ़ से पीछे. हरियाणा के मंत्री कविता जैन सोनीपत से पीछे. हरियाणा के मंत्री कृष्णा लाल पंवार इसराना से पीछे. हरियाणा में 21 अक्‍टूबर को डाले गए मतों की गणना सुबह 8 बजे से जारी है. राज्‍य से मतगणना के रुझानों में राज्‍य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्‍कर दिख रही है. वहीं जेजेपी किंगमेकर की भूमिका में है. इनेलो पीछे चल रही हैं. उधर, अन्‍य भी इस चुनाव में अपना दमखम दिखा रहे हैं. राज्‍य में अन्‍य भी आगे चल रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *