Viral Video: बर्फ की झील में डूबते कुत्ते को बचाने के लिए महिला ने ख़तरनाक झील मे लगाई छलांग, वीडियो वायरल

कनाडा में एक महिला ने बर्फ की झील में कुत्ते की जान बचाने के लिए छलांग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। दरअसल वैंकूवर की झील में जब महिला ने  कुत्ते को डूबते हुए देखा तो उसने तुंरत मदद के लिए पानी में छलांग लगा दी। चौंकाने वाली बात यह है कि झील का अधिकतर हिस्सा बर्फ से ढका हुआ था। फिर भी महिला ने अपनी जान की परवाह नहीं की।

वायरल हो रहे करीब दो मिनट के वीडियो में पूरे घटना क्रम को देखा जा सकता है। वीडियो में एक कुत्ता बर्फ से ढकी झील में डूबता हुआ नजर आ रहा है। तभी एक महिला अचानक उसकी मदद के लिए पहुंच गई। इस पूरे घटना क्रम को पास मौजूद एक शख्स बैन वेस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर दिया। वेस्ट द्वारा वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करने के बाद यूजर्स महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *