कर्नाटक के वाटर पार्क में घूम रहे लड़के-लड़कियों पर हमला, वाइरल हुआ वीडियो

कर्नाटक में अन्य धर्म के लड़कों के साथ बैठने पर कथित हिंदू संगठन के कुछ युवाओं ने हिंदू लड़कियों की पिटाई कर दी। द मिंट न्यूज के अनुसार घटना पिलु कुआं के वाटर पार्क की है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि लड़कियां यहां के पीयू कॉलेज में पढ़ती हैं जो मुस्लिम और क्रिस्चियन छात्रों के साथ पार्क में बैठी थीं। इस दौरान हिंदू जागरण वैदिक के युवा लड़कियों को पार्क से बाहर ले गए और मारपीट की।

ऐसा तब हुआ जब एक पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर मौजूद था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक लड़की को तो पुलिस कांस्टेबल के हस्तक्षेप के बाद भी पीटा गया। मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंग रेड्डी ने कहा कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे पहले ऐसी ही एक घटना बीती 31 दिसंबर को सामने आई थी। जब एक एक्ट्रेस ने मुस्लिम दोस्त के साथ होने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले की शिकायत सुब्रमण्यम पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। तब एसपी दक्षिणा खन्ना ने बताया था कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 25 दिंसबर को एक अन्य घटना में मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के साथ होने पर नाबालिगों के ग्रुप ने कथित तौर उनका उत्पीड़न किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *