झारखंड में बीजेपी नेता को खुलेआम सिर में मार दी गोली, हत्या का CCTV में क़ैद वीडियो सामने आया

झारखंड की राजधानी रांची से सटे पिस्का नगड़ी इलाके में रविवार (11 मार्च) को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक जिला नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है। लोहरदग्गा जिले के भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को दो लोगों ने पिस्का रेलवे क्रासिंग पर गोली मार दी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दो युवक मौके पर पहुंचे, जिसमें से एक ने भाजपा नेता की पीछे से उनकी गर्दन पर गोली मारी।

गुप्ता पिछले दो-तीन दिनों से रांची के नगड़ी इलाके में एक जमीन के चारों ओर दीवार के निर्माण कार्य की निगरानी के लिए आ रहे थे। दरअसल उन्होंने कुछ दिन पहले ही यहां जमीन कर रहे थे और वह इस पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करवा रहे थे। रविवार सुबह वह ट्रेन से यहां पहुंचे थे। पकंज गुप्ता स्थानीय रामलाल स्वीट्स के बाहर चाय पी रहे थे। तभी यह घटना हुई। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना की निंदा की है। झारखंड के अधिकारियों ने हत्या की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है।

टास्क फोर्स एसपी ग्रामीण अजीप पीटर डुंगडुंग के नेतृत्व में गठित किया गया है। इसमें चार थाना प्रभारी, एक पुलिस इंस्पेक्टर और दो डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने केस को सुलझाने के लिए 5 टीमें बनाई हैं। साथ ही इस मामले के हत्यारों का सुराग देने वालों को 50 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को आदेश दिया है कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने बताया कि पंकज गुप्ता लोहरदगा के शास्त्री चौक में रहते थे। सीसीटीवी तस्वीर में दिख रहा है कि पहला हमलावर उन्हें सिर से सटा कर गोली मारता है। वह तुरंत नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद हेलमेट पहना हुआ शख्स भी पंकज गुप्ता पर फायरिंग करता है। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो जाते हैं। पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *