नीलामी में 3.04 करोड़ डालर में बिका राजवंश का यह दुर्लभ कटोरा, जानें क्या है खासियत

चीन के चिंग राजवंश का एक दुर्लभ कटोरा हांगकांग में एक नीलामी में 3.04 करोड़ डालर में बिका। नीलामी फर्म सूथबी के अनुसार यह विशेष कटोरा चीन के सम्राट कांगशी के लिए बनाया गया था। इसे चीन के एक बोलीदाता ने बोली शुरू होने के पांच ही मिनट में ही खरीद लिया। ऐसा माना जाता है कि चीन के इस सम्राट ने 18 वीं शताब्दी में इस विशेष कटोरे का इस्तेमाल किया। यह कटोरा चीन की पारंपरिक चित्रकला व यूरोप की तकनीक के मिश्रण का अद्भुत नमूना बताया जाता है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी चीन के सोंग वंश से जुड़ा 1000 साल पुराना एक कटोरा 3.77 करोड़ डालर में बिका था।

दूसरी तरफ, एक चीनी अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि चीन में पादरियों की नियुक्ति करने का अधिकार सरकार के पास होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पादरियों की नियुक्ति पर पोप को नियंत्रण नहीं देने से श्रद्धालुओं की धार्मिक आजादी में दखल नहीं पड़ता। अधिकारी ने यह भी कहा कि चीन ने पादरियों की नियुक्ति पर ऐतिहासिक समझौते के लिए वास्तविक प्रयास किए हैं ताकि वेटिकन के साथ सात दशक पुराने मतभेद खत्म किए जा सकें। सरकार ने मंगलवार को एक श्वेत पत्र जारी कर साम्यवादी चीन में धर्म पर अपना रुख जाहिर किया। इस दस्तावेज का नाम ‘‘धार्मिक आस्था की आजादी के संरक्षण पर चीन की नीतियां और व्यवहार’’ है।

श्वेत-पत्र जारी करते हुए धार्मिक मामलों पर राज्य प्रशासन के उप-प्रशासक चेन जोंगरोंग ने पत्रकारों को बताया कि चीन के धार्मिक संगठनों को विदेशी ताकतों की ओर से नियंत्रित नहीं किया जा सकता और बीजिंग के पास पादरियों की नियुक्ति का अधिकार बना रहना चाहिए। अधिकारी ने बताया कि चीन के संविधान के मुताबिक, धार्मिक संगठनों एवं धार्मिक मामलों पर विदेशी नियंत्रण नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *