इस कंडोम कंपनी पर लग रहा रेप को बढ़ावा देने का आरोप, जानिए विज्ञापन में ऐसा क्या कह दिया

एक कंडोम कंपनी का विज्ञापन विवादों के घेरे में आ गया है। इस कंडोम कंपनी पर रेप और जबरन सेक्स को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। ट्विटर पर इस विज्ञापन पर बहस हो रही है। इस कंपनी के कंडोम को सबसे पहलेसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रैडिट (Reddit) के एक यूजर ने शेयर किया। कंपनी ने ये कंडोम एक कॉलेज कैंपस में सुरक्षित सेक्स प्रमोशन के लिए बांटे थे। इस कंडोम की सबसे खास बात है इसके रैपर पर लिखी हुई एक लाइन। यहां लिखा है ‘गो फरदर विदाउट कंसेट’। जिसका

» Read more

अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या, मरीज शक के घेरे में

अमेरिका में कंसास के विचिटा में भारतीय मूल के एक मरीज ने 57 वर्षीय भारतीय अमेरिकी चिकित्सक की उसके क्लीनिक के पास कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मनोचिकित्सक अचुता रेड्डी का शव बुधवार को ईस्ट विचिटा के उनके क्लीनिक के पीछे मिला। उनके शरीर पर कई बार चाकू से वार किए जाने के निशान थे। वह तेलंगाना के रहने वाले थे। रेड्डी के एक मरीज 21 वर्षीय उमर राशिद दत्त को गिरफ्तार किया गया है और उस पर प्रथम डिग्री हत्या का आरोप

» Read more

लंदन मेट्रो में धमाका, 18 लोग घायल, पीएम थेरेसा मे ने बुलाई आपात बैठक

लंदन मेट्रो में एक धमाके की खबर है। यह धमाका पार्सन्स ग्रीन स्टेशन पर हुआ। स्टेशन अंडरग्राउंड है। धमाके के बाद स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। कई लोगों के चेहरे भी झुलस गए हैं। कहा जा रहा है कि सफेद रंग के कंटेनर में विस्फोटक था जिसकी वजह से धमाका हुआ। हमले में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लंदन मेट्रो में यात्रियों की चेकिंग नहीं होती। इसलिए यह सफेद कंटेनर अंदर कैसे पहुंचा यह साफ नहीं है। ज्यादा लोग भगदड़

» Read more

पुलिस चौकी में जा घुसी भाजपा विधायक की कार

मुंबई में एक कार पुलिस चौकी में जाकर घुस गई। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। यह कार भारतीय जनता पार्टी के विधायक सरदार तारा सिंह की बताई जा रही है। हालांकि,  हादसे के समय तारा सिंह गाड़ी में मौजूद नहीं थे। घटना की बाकी जानकारी का इंतजार है।  

» Read more

नन्ही उम्र से लड़कियों को गले में यहां क्यों पहनाए जाते हैं 10 किलो वजनी छल्ले?

जिराफ की गर्दन जानवरों में जैसे उसे अनोखा बनाती है। वैसे ही दुनिया में एक जनजाति हैं, जिसकी महिलाएं गले के कारण अलग मानी जाती हैं। देखने में इनकी गर्दन भी जिराफनुमा मालूम पड़ती है। पता है कैसे? ये महिलाएं खास किस्म के गले में छल्ले जो पहनती हैं। मामला पूर्वी म्यांमार (पहले बर्मा) का है। यहां कायाह (Kayah) राज्य में कायन पादौंग जनजाति (Padaung) है, जिसकी महिलाएं गले में पीतल के मोटे छल्ले पहनती हैं। ऐसा इसलिए, ताकि गर्दन लंबी दिखे। यहां इसे सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। दुनिया

» Read more

पनामा पेपर लीक: नवाज शरीफ को झटका, पाक सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रिव्यू पिटीशन

पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने पनामा पेपर्स मामले में 28 जुलाई को आए फैसले के खिलाफ अपदस्त प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके बच्चों की समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया। डॉन ऑनलाइन के अनुसार, अदालत ने सभी याचिकाकर्ताओं के वकीलों की बहस पूरी होने के बाद समीक्षा याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने मामले की सुनवाई की। इस मामले में अदालत के 28 जुलाई को आए फैसले में नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ कर दिया

» Read more

इस पूर्व क्र‍िकेटर ने एक ही म‍ह‍िला से क‍िया 19 बार रेप, हुई 18 साल की सजा

क्रिकेट जगत को शर्मसार करने वाली घटना फिर से सामने आई है। पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज डायन तलजार्ड को रेप के आरोप में 18 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। उन्हें 19 बार एक ही महिला से रेप का दोषी ठहराया गया है। महिला ने आरोप लगाया था कि इस बॉलर ने उसके साथ 2002 से 2012 तक 150 से ज्यादा बार रेप किया। इतना ही नहीं उसे धमकियां भी देता रहा। महिला ने तंग आकर कई बार सुसाइड करने

» Read more

जापानी पीएम शिंजो आबे के स्वागत में तिरंगे से ऊपर लगा दिया बीजेपी का झंडा, सोशल मीडिया पर निकला लोगों का गुस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने गुरुवार (14 सितंबर) को अहमदाबाद में भारत की पहली बुलेट ट्रेन की नींव रखी। मुंबई से अहमदाबाद रूट पर चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन के जरिये यात्री समुद्र के अंदर यात्रा करने का रोमांच अनुभव कर सकेंगे। सरकार ने कहा है कि 15 अगस्त 2022 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे बुधवार(13 सितंबर) को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आबे का स्वागत किया। शिंजो

» Read more

कुल आबादी के 40 प्रतिशत रोहिंग्या मुसलमानों ने छोड़ा म्यांमार, गए बांग्लादेश: यूएन की रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि म्यांमार के राखिन प्रांत में रहने वाले रोहिंग्या समुदाय की कुल आबादी के करीब 40 फीसदी लोग बांग्लादेश जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि 25 अगस्त से लेकर अब तक म्यांमार सीमा पार करके बांग्लादेश जाने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 389,000 पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 10,000 लोगों के बांग्लादेश जाने की खबर है। गत वर्ष अक्तूबर में राखिन प्रांत में हिंसा के

» Read more

नॉर्थ कोरिया ने दागी मिसाइल, जापान में अलर्ट, लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कहा

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार (15 सितंबर) उत्तरी जापान के द्वीप होकाइडो के ऊपर से एक मिसाइल का परीक्षण किया। गुरुवार (14 सितंबर) को उत्तर कोरिया ने धमकी दी थी कि जापान के चार प्रमुख द्वीपों को “परमाणु बम से समंदर में डुबो देना चाहिए।” करीब तीन हफ्ते पहले उत्तर कोरिया ने जापान के द्वीप के ऊपर से होकर समंदर में जाने वाली एक अन्य मिसाइल का परीक्षण किया था। उत्तर कोरिया के इस दुस्साहस से जापान और दक्षिण कोरिया में काफी नाराज हैं। स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार सुबह 6.30

» Read more

बांग्‍लादेश की चेतावनी- रोहिंग्‍या मुसलमानों का पलायन रोका नहीं गया तो भारत सहित संपूर्ण क्षेत्र के ल‍िए होगा खतरा

म्यांमार से रोहिंग्‍या मुसलमानों का पलायन जारी है। इस पर बांग्लादेश के राजदूत ने कहा कि अगर रोहिंग्‍या मुसलमानों का पलायन रोका नहीं गया तो भारत सहित संपूर्ण क्षेत्र के ल‍िए खतरा होगा। इससे भारत के उग्रवाद प्रभावित पूर्वोत्तर राज्यों समेत पूरे क्षेत्र में सुरक्षा की चिंता हो सकती है। हिंदुस्तान टाइम्स से बांग्लादेश के उच्चायुक्त सईद मौज्जम अली ने कहा कि बांग्लादेश भारत को एक रीजनल पावर के रूप में देख रहा है। वह म्यांमार से पलायन कर गए रोहिंग्या मुसलमानों के पलायन को रोकने और पलायन कर गए लोगों की स्वदेश वापसी में

» Read more

अभी इन देशों में चल रही हैं बुलेट ट्रेनें, स्‍पीड जानकर दंग रह जाएंगे

भारत ने बुलेट ट्रेन की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। गुरुवार (14 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ मिलकर गुजरात के अहमदाबाद से बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्‍यास किया। इस परियोजना के 2022 तक पूर होने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, बुलेट ट्रेन की संचालन गति 320 किमी प्रति घंटे और अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटे होगी। अन्‍य देशों के मुकाबले, भारत में बुलेट ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी है। आइए एक नजर डालते हैं कि विश्‍व में

» Read more

हस्तमैथुन का विरोध करने वाले सांसद ने लाइक किया पोर्न क्लिप, लोगों ने लगा दी क्लास

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के एक सांसद इन दिनों सोशल मीडिया में लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। दरअसल रिपलब्किन सांसद टेड क्रूज़ के ट्विटर अकाउंट से एक पॉर्नोग्रैफ़िक वीडियो को लाइक किया गया था, जो उनकी ट्विटर फीड में दिखने लगा। इसके बाद लोगों ने ट्विटर पर उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। आपको बता दें कि टेड क्रूज़ वही सांसद हैं जिन्होंने कुछ समय पहलेहस्तमैथुन पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया था। टेड क्रूज़ 2016 में राष्ट्रपति पद की रेस में भी शामिल थे। अब पोर्न

» Read more

हिलेरी की नई किताब की बिना पढ़े समीक्षा कर रहे थे लोग, अमेजन ने 900 ऑनलाइन समीक्षाओं को किया डिलीट

अमेजन डॉट कॉम ने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की नई किताब ‘व्हाट हैपंड’ की 900 से अधिक ऑनलाइन समीक्षाएं डिलीट कर दी। यह कदम उस वक्त उठाया गया, जब प्रकाशकों को लगा कि लेखकों ने वास्तव में किताब पढ़ी ही नहीं है और बिना पढ़े ही इनकी समीक्षा कर दी। किताब की बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई और किताब की अब तक 500 से अधिक ऑनलाइन समीक्षाएं हो चुकी हैं। किताब की औसत रेटिंग फाइव स्टार हैं और सभी लेखकों ने किताब को ‘सत्यापित खरीदार’ के

» Read more

डोनाल्‍ड ट्रंप ने बनाई ड्रग्‍स की तस्‍करी करने वाले देशों की लिस्‍ट, भारत-पाकिस्‍तान दोनों शामिल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से नशीले पदार्थों का उत्पादन या तस्करी करने वाले देशों के तौर पर भारत समेत 21 देशों की पहचान की है। भारत के अलावा नशीले पदार्थों का उत्पादन या तस्करी करने वाले देशों के तौर पर जिन अन्य दक्षिण एशियाई देशों की पहचान की गई है, उनमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं। म्यांमार भारत का एक और पड़ोसी देश है, जो इस सूची में शामिल है। इसके अलावा बहामा, बेलीज, बोलिविया, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, एल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरास,

» Read more
1 103 104 105 106 107 115