अल्‍जीरिया का सैन्‍य विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 257 लोगों की मौत की सरकारी टीवी चैनल ने की पुष्टि

अल्‍जीरिया में एक सैन्‍य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सरकारी टीवी चैनल के मुताबिक, हादसे में 257 लोग मारे गए हैं। विमान में ज्‍यादातर जवान सवार थे। विमान बुफारिक एयरपोर्ट के समीप बुधवार (11 अप्रैल) को क्रैश हुआ। अल्‍जीरिया के सरकारी रेडियो चैनल के अनुसार, सैन्‍य विमान इल्‍युशिन आई1-76 देश की राजधानी अल्‍जीयर्स के दक्षिण-पश्चिम में दुर्घटना का शिकार हुआ है। हादसे में कम से कम सौ लोगों के मारे जाने की बात कही गई है। दुर्घटना की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मीडिया रिपोर्ट में

» Read more

बिना इजाजत पाकिस्तान छोड़कर नहीं जा सकेंगे अमेरिकी राजनयिक, ECL में डाला जाएगा नाम, जानिए वजह

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजनयिक पर गलत तरीके से व नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को कुचलने का आरोप है। मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी। मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। अमेरिकी रक्षा व एयर अटैची कर्नल जोसेफ एमानुएल हॉल एक लैंड क्रूजर चला रहे थे और वह इस्लामाबाद के दामन-ए-कोह चौक के पास लाल बत्ती की अनदेखी कर आगे बढ़

» Read more

UAE के अस्पताल में कार्यरत केरल की भारतीय नर्स ने अस्पताल की छत से छलाँग लगा दे दी जान

संयुक्त अरब अमीरात के अल अइन शहर के एक अस्पताल की छत से एक भारतीय नर्स ने कूदकर आत्महत्या कर ली। गल्फ न्यूज ने सोमवार को अस्पताल के सूत्रों के हवाले से कहा कि केरल की रहने वाली करीब 40 वर्षीय महिला की पहचान सुजा सिंह के रूप में हुई है। उसने रविवार दोपहर अस्पताल की इमारत पर से छलांग लगाई। सुजा सिंह के दो बच्चे हैं, जो विदेश में पढ़ रहे हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अस्पताल के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि

» Read more

अमेरिका में चाकू से हटाया गया मुस्लिम लड़की का हिजाब, कहा गया आतंकी

अमेरिका में नफरत के कारण 13 साल की एक मुस्लिम लड़की को एक व्यक्ति ने आतंकवादी कहा , उसका हिजाब हटा दिया एवं उसे चाकू से डराया – धमकाया। वाशिंगटन पोस्ट की खबर है कि पुलिस नफरत पर आधारित अपराध के रुप में इसकी जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि उसे उसकी धार्मिक वेश – भूषा को लेकर निशाना बनाया गया।  पुलिस ने अनुसार वर्जीनिया प्रांत के वुडब्रिज में छह अप्रैल को लड़की कहीं जा रही थी तब एक अजनबी उसके पास आया और उसने उसे गालियां

» Read more

पुरुष मरीज का यौन उत्पीड़न, सेक्स स्लेव भी बनाया! 53 साल की महिला गिरफ्तार

अमेरिका के इलिनियॉस के एक मेंटल हेल्थ सेंटर में काम करने वाली एक 53 वर्षीय महिला को मरीज के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि उसने इलाज के लिए आए एक युवक को तीन वर्षों तक सेक्स गुलाम बना कर रखा। डेलीमेल की खबर के मुताबिक आरोपी महिला का नाम क्रिस्टी लेनहार्ड्त है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टी लेनहार्ड्त इलिनियॉस के एल्गिन मेंटर हेल्थ सेंटर में मनोचिकित्सक के तौर पर काम करती थी। 2014 में बेनाहडैम हर्ट नाम के युवक को

» Read more

पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री का ऑस्ट्रेलिया में जूता फेंक किया गया अपमान, पुलिसवालों ने सही सलामत निकाला

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से मंत्री रहे सिकंदर सिंह मलूका को ऑस्ट्रेलिया में फजीहत का सामना करना पड़ा है। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन पर जूता फेंका गया। घटनास्थल पर मौजूद कुछ सिख और पंजाबी कार्यकर्ता मलूका का विरोध कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें पुलिस वालों ने वहां से सही-सलामत बाहर निकाला। आठ अप्रैल को मेलबर्न शहर में एलवनस पार्क में किंग्स कबड्डी इंटरनेशनल कप मैच का आयोजन किया गया था। मलूका को वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। मलूका और पंजाब कबड्डी

» Read more

हंगरी में ओरबान की ‘जीत पक्की’ फिर भी चुनाव दिलचस्प

हंगरी में संसदीय चुनावों से दो दिन पहले प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान को अपने पक्के साथी पोलैंड की मदद मिली है। पोलैंड की सत्ताधारी पार्टी के प्रमुख यारोस्लाव काचिंस्की ने ओरबान और उनकी पार्टी को फिर से चुनने की अपील की है। मौका था राजधानी बुडापेस्ट में 2010 में रूस के स्मोलेंस्क में विमान दुर्घटना में मारे गए 96 लोगों के स्मारक का उद्घाटन। इस दुर्घटना में काचिंस्की के भाई और तत्कालीन राष्ट्रपति लेख काचिंस्की की भी मौत हो गई थी। यारोस्लाव काचिंस्की ने ओरबान को राष्ट्रों के सम्मान और आजादी

» Read more

महात्मा गांधी की मूर्ति पर कनाडा में हंगामा, कुछ छात्र बोले- हटनी चाहिए रंगभेद करने वाले की प्रतिमा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में बड़ी ही सम्मानित नजरों से देखे जाते हैं, लेकिन कनाडा की राजधानी ओटावा में महात्मा गांधी के विरोध की खबर आयी है। बता दें कि कनाडा की राजधानी ओटावा की कार्लटन यूनिवर्सिटी में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का विरोध किया जा रहा है और उसे हटाने की मांग की जा रही है। यह मांग अफ्रीकन स्टडीज स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष केनेथ अलीउ का कहना है कि महात्मा गांधी एक काले

» Read more

Viral Video: सलमान की सजा पर दुखी हुआ पाकिस्तानी हमशक्ल गिरफ्तारी देने पहुंचा थाने

फिल्म अभिनेता सलमान खान को मिली सजा से दुखी होकर उनका पाकिस्तानी हमशक्ल अपनी गिरफ्तारी देने के लिए पुलिस थाने पहुंच गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रिपोर्टर सलमान के हमशक्ल को पाकिस्तानी सलमान खान कहकर संबोधित करता दिखाई देता है। पाकिस्तानी समाचार चैनल समां के इस वीडियो को ‘सख्त लौंडा’ नाम की फेसबुक प्रोफाइल पर शेयर किया गया है। वीडियो में समां टीवी का रिपोर्टर थाने में खड़ा रिपोर्टिंग करता दिखाई देता है और उसके पीछे सलमान खान की भाव भंगिमाएं बनाता उनका पाकिस्तानी

» Read more

Video: देखें जब वेश्यालय में जाने से रोका तो पाकिस्तानी पुलिसवालों से कैसे उलझे चीनी कर्मचारी, वीडियो वायरल

हाल ही के महीनों में चीन और पाकिस्तान विकास कार्य में एक साथ काम करके एक दूसरी के करीब आए हैं। वहीं पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी कर्मचारी देश में खुद की जान पर खतरा महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को चीनी कर्मचारियों और पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि चीनी कर्मचारियों को रेड लाइट इलाके में जाने से रोका गया तो उन्होंने पुलिस के साथ बहसबाजी की जो कि बाद में हाथापाई में तब्दील हो गई। इस घटना

» Read more

अच्छा बीफ खाने के लिए गायों को कुरान की आयतें सुनाएगी यहां की सरकार!

बीफ की क्वालिटी सुधारने के लिए मलेशिया के एक राज्य की सरकार ने फैसला किया है कि अब गायों को कुरान की आयतें सुनायी जाएंगी। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि कुरान की आयतें सुनकर गायों को शांति मिलेगी और साथ ही उनके बीफ की क्वालिटी में भी सुधार आएगा। बता दें कि मलेशिया के केलान्तन राज्य की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य चे अब्दुल्ला मत नावी ने यह आइडिया दिया है। अब्दुल्ला ने ये उम्मीद भी जतायी है कि उनका यह विचार राज्य के ग्रामीण इलाकों के किसानों

» Read more

नीलामी में 3.04 करोड़ डालर में बिका राजवंश का यह दुर्लभ कटोरा, जानें क्या है खासियत

चीन के चिंग राजवंश का एक दुर्लभ कटोरा हांगकांग में एक नीलामी में 3.04 करोड़ डालर में बिका। नीलामी फर्म सूथबी के अनुसार यह विशेष कटोरा चीन के सम्राट कांगशी के लिए बनाया गया था। इसे चीन के एक बोलीदाता ने बोली शुरू होने के पांच ही मिनट में ही खरीद लिया। ऐसा माना जाता है कि चीन के इस सम्राट ने 18 वीं शताब्दी में इस विशेष कटोरे का इस्तेमाल किया। यह कटोरा चीन की पारंपरिक चित्रकला व यूरोप की तकनीक के मिश्रण का अद्भुत नमूना बताया जाता है।

» Read more

अमेरिका के यू-ट्यूब हेडक्वार्टर में गोलीबारी में 4 लोग घायल, हमलावर महिला ने खुद को मारी गोली

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बंदूकधारी महिला यहां पहुंची और उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कुल 4 लोगों के घायल होने की खबर है। गोलियां बरसाने के बाद महिला हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। स्थानीय पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, महिला हमलावर ने अपने सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली। भारतीय समय के अनुसार घटना मंगलवार रात की है। बताया जा रहा है कि लंच के दौरान ये शूटआउट हुआ।

» Read more

चीनी एक्‍सपर्ट बोले- बॉर्डर पर भारत ने उकसाया तो विश्‍वास की नींव ध्‍वस्‍त हो जाएगी

चीन के एक विश्लेषक ने कहा है कि भारत- चीन सीमा पर भारत के‘‘ उकसावे’’ से पारस्परिक विश्वास की नींव‘‘ ध्वस्त’’ होगी और द्विपक्षीय संबंध कमतर होंगे। यह बयान भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा पीटीआई से यह कहे जाने के बाद आया है कि डोकलाम जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भारत, चीन, म्यामां के ट्राई- जंक्शन क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के लिए हिमालय क्षेत्र में विवादित भारत- चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों की तैनाती की गई है। सीमा पर भारतीय सैनिकों की तैनाती में वृद्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त

» Read more

ट्रंप ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई तो चीन ने भी दिया जवाब, सूअर के मांस सहित 128 अमेरिकी वस्तुओं पर लगाया शुल्क

चीन ने ट्रंप प्रशासन के इस्पात और एल्युमीनियम आयात पर शुल्क लगाने के जवाब में सूअर के मांस, फल सहित अन्य128 उत्पादों पर नया शुल्क लगाया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इस आज इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने फल और इससे संबंधित120 अमेरिकी वस्तुओं पर15 प्रतिशत और सूअर के मांस तथा इससे संबंधित उत्पादों सहित आठ अन्य वस्तुओं पर25 प्रतिशत का शुल्क लगाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि यह फैसला अमेरिका के इस्पात एवं एल्युमीनियम पर लगाए गए शुल्क

» Read more
1 47 48 49 50 51 115