लंबे संघर्ष के बाद स्पेन से अलग होकर नया देश बना कैटेलोनिया

कैटेलोनिया की संसद ने आज स्पेन से आजादी और खुद के एक गणराज्य के तौर पर अस्तित्व में आने की घोषणा करते हुए इससे जुड़े प्रस्ताव को पारित कर दिया। आजादी की घोषणा वाले प्रस्ताव के पक्ष में 70 वोट आए, जबकि विपक्ष में 10 वोट पड़े। दो सदस्य मतदान से अनुपस्थित रहे। कैटेलोनिया की 135 सदस्यीय संसद में मतदान से पहले विपक्षी सांसद वाकआउट कर गए। विपक्षी सदस्यों का कहना था कि इस घोषणा को स्पेन और विदेश से आधिकारिक मान्यता मिलने की संभावना नहीं है। बता दें, स्पेन

» Read more

अमेरिका की पाकिस्तान को वॉर्निंग, आतंक पर कार्रवाई करो वरना…

ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान से सख्ती से कहा है कि अगर वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘निर्णायक’ कार्रवाई करने में विफल रहता है तो अमेरिका इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए अपनी ‘अलग तरीके’ की रणनीति अपनाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन हाल ही में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत की अपनी पहली यात्रा के बाद लौटे हैं। इसके एक दिन बाद विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने बताया कि विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने पाकिस्तान से कहा

» Read more

दूसरा कार्यकाल शुरू कर चीनी राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश, जंग के लिए तैयार रहे सेना

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पांच साल का अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करते हुए देश की 23 लाख जवानों वाली सेना (पब्लिक लिबरेशन आर्मी) को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति पूरी तरह निष्ठा रखने का आदेश दिया है। साथ ही इस बात पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है कि जंग कैसे जीती जाए। इससे पहले कम्युनिस्ट पार्टी की पांच साल में एक बार होने वाली कांग्रेस में शी को पार्टी, सेना की कमान और राष्ट्रपति पद देने पर मुहर लगाई गयी। इस सप्ताह हुई कांग्रेस में शी के

» Read more

जापान देगा चीन को जवाब, भारत, अमेरिका और आस्ट्रेलिया संग मिलकर बनाएगा एशिया से अफ्रीका तक हाई स्पीड रोड नेटवर्क

चीन को करारा जवाब देने के लिए जापान ने रणनीति तैयार कर ली है। चीन के ‘वन बेल्ट वन रोड’ (OBOR) प्रोजेक्ट के जवाब में जापान ने भारत, आस्ट्रेलिया और अमेरिका के साथ मिलकर एशिया से अफ्रीका तक हाई स्पीड रोड नेटवर्क और बंदरगाह बनाने की योजना बनाई है। जापानी विदेश मंत्री तारो कोनो ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को जापान के एक अखबार को बताया कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे आगामी 6 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस प्रोजेक्ट का आइडिया शेयर करेंगे। माना जा रहा है

» Read more

दुनिया में पहली बार: चीन में सड़कों पर दौड़ी रबर के पहियों वाली ट्रेन, आपने देखी?

चीन ने दुनिया की सबसे पहली बिना पटरी पर दौड़ने वाली ट्रेन लॉन्च की है। इस ट्रेन की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। यह ट्रेन जझूआ शहर की सड़कों पर वास्तविक ट्रैक पर दौड़ती हुई दिखाई देगी। (Photo Source: New China TV) इस ट्रेन को दुनिया की पहली स्मार्ट ट्रेन के रूप में प्रमोट किया जा रहा है। इसे वर्चुअल रेल लाइन्स पर चलाया जाएगा जो कि 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर तय कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा

» Read more

फ्रांस में सौ साल से दफन दो भारतीय सैनिकों को नसीब होगी वतन की मिट्टी, लाया जाएगा शव

फ्रांस में दफन दो भारतीय सैनिकों के शव करीब 100 साल बाद अपनी मातृभूमि लौटेंगे। ये दोनों सैनिक पहले विश्व युद्ध में अंग्रेजी फौज की तरफ से लड़ने के लिए फ्रांस भेजे गये थे। 39 गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट के ये दोनों सैनिक युद्ध में शहीद हो गये लेकिन उनका शव देश वापस नहीं लाया गया। इन दोनों सैनिकों को डनकर्क से करीब 70 किलोमीटर दूर लावेनती नामक जगह पर ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के संग दफन किया गया था। सितंबर 2016 में हुई खुदाई में भारतीय सैनिकों के शव का

» Read more

एड्स पर बड़ी खोज, भारतीय मूल के इस कपल को मिला टॉप अमेरिकी अवॉर्ड

विश्व स्तर पर प्रशंसा प्राप्त दक्षिण अफ्रीका के भारतीय मूल के शोधकर्ता दंपति को एचआईवी-एड्स के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बुधवार को अमेरिका के एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर सलीम अब्दुल करीम और कुरैशा अब्दुल करीम को अमेरिका के बाल्टीमोर में स्थित इंस्टीट्यूट फॉर वाइरोलॉजी (आईएचवी) की ओर से यह पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार उन्हें रॉबर्ट गैलो ने आईएचवी की 19वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में दिया। गैलो ने ही यह खोज की थी कि एड्स की वजह एचआईवी है। गैलो ने एक वक्तव्य में कहा,

» Read more

ट्रंप प्रशासन ने IT प्रोफेशनल्स को दिया झटका, एच-1बी वीजा पाना हुआ और मुश्किल

ट्रंप प्रशासन ने एक नया दिशानिर्देश जारी करके एच-1बी और एल1 जैसे गैर-अप्रवासी वीजाओं के नवीनीकरण को और मुश्किल कर दिया है और कहा है कि वीजा अवधि बढ़ाने की मांग करते समय भी साक्ष्य दिखाने की जिम्मेदारी आवेदक की होगी। ये वीजा भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच लोकप्रिय हैं। अपनी 13 साल से अधिक पुरानी नीति को निष्प्रभावी करते हुए अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा कि योग्यता साबित करने के लिए साक्ष्य प्रर्दिशत करने का बोझ हर समय याचिकाकर्ता पर होगा। यूएससीआईएस ने कहा कि 23

» Read more

खूंखार आतंकी संगठन ISIS से ट्रेनिंग लेकर लौटे तीन संदिग्ध केरल में गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट से संदिग्ध रूप से जुड़े तीन व्यक्तियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह तीनों कई साल पहले राज्य छोड़कर चले गए थे। बताया जाता है कि तीनों सीरिया गए थे और वहां उन्होंने आतंकी संगठन से प्रशिक्षण हासिल किया था। कन्नूर के पुलिस उप अधीक्षक सदानंदन ने कहा, ‘‘तीनों, मितिलज, अब्दुल रज्जाक और राशिद 25 से 30 साल की उम्र के हैं और उन्हें इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े होने के संदेह के कारण बुधवार दोपहर बाद

» Read more

अमेरिका में शिवराज सिंह का बयान सुन कांग्रेसी नेता का ट्वीट- ‘विकास’ के बाद अब ‘मामा’ भी पागल हो गया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अमेरिका प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश की सड़कों को वहां की सड़कों से बेहतर बताने के बयान ने राज्य में सियासी तूफान ला दिया है। विपक्ष का कहना है कि ‘विकास’ के बाद अब ‘मामा’ भी पागल हो गया है। चौहान का यह बयान क्या आया, राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने सड़कों को लेकर चौहान पर हमले तेज कर दिए। एक के बाद एक नेताओं के ट्वीट आने लगे हैं और चौहान पर झूठ बोलने तक का आरोप

» Read more

सुप्रीम कोर्ट में नरम पड़ी केंद्र सरकार, आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2018 तक बढ़ा देंगे

केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सरकारी सेवाओं से आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 करने की बात कही। केंद्र ने कोर्ट में कहा कि वह उन लोगों के लिए सरकारी सेवाओं से आधार को लिंक कराने की तारीख 31 मार्च 2018 तक के लिए बढ़ाने को तैयार है जिनके पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है। वहीं विभिन्न सेवाओं से आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख सरकार ने पहले 31 दिसंबर 2017 निर्धारित की थी। सभी सेवाओं के लिए आधार की अनिवार्यता को चुनौती देने

» Read more

मेक इन इंडिया को झटका, भारत को पछाड़कर चीन ने हासिल किया टेस्ला का प्लांट

अमेरिकी मोटर निर्माता कंपनी टेस्ला इंक के प्रोडक्ट आर्किटेक्ट एलन मस्क ने कंपनी का नया कारखाना चीन में खोलने का फैसला किया है। द वाल स्ट्रीट जनरल की खबर के अनुसार टेस्ला ने पहली बार अमेरिका से बाहर कारखाना खोलने के लिए चीन के साथ करार कर लिया है। टेस्ला के इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेक इन इंडिया” मुहिम को बड़ा झटका माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार चीन में बनने वाले इस कारखाने का मालिक टेस्ला होगा न कि उसे तैयार करने वाला स्थानीय निर्माता। चीन

» Read more

रोहिंग्या मुस्लिमों पर अत्याचार: म्यांमार सेना के खिलाफ अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम

अमेरिका ने म्यांमार की उन ईकाइयों और अधिकारियों को दी जा रही सैन्य सहायता वापस लेने का ऐलान किया है जो रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा में शामिल थे। इस हिंसा की वजह से बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमानों को देशछोड़ कर जाना पड़ा है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने दंडात्मक कदमों का ऐलान करते हुए कहा, ”रखाइन प्रांत में हाल ही में हुई हिंसा की वजह से रोहिंग्या तथा अन्य समुदायों को जिस तरह की तकलीफ उठानी पड़ी है, उसके लिए हम गहरी चिंता प्रकट करते हैं।”

» Read more

मथुरा के सेठ लख्मी चंद ने दो बार खरीदा था ताजमहल, जनता के प्रतिरोध के कारण नहीं ले पाए थे कब्जा

अशोक बंसल  आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को बुरी नजर से देखने और आलोचना करने का फितूर नया नहीं है। कभीगोरी हुकूमत ने इसे नेस्तनाबूद कर दौलत कमाने के सपने देखे थे। अंग्रेजों ने इसे दो बार बेचने की कोशिश की। कवियों की कल्पना को मात देने वाले ताजमहल को मथुरा के सेठ लख्मी चंद ने दोनों बार खरीद तो लिया, लेकिन जनता के विरोध के कारण कब्जा न ले सके। लख्मी चंद ने ताजमहल को पहले डेढ़ लाख रुपए में और दूसरी बार सात लाख रुपए में खरीदा। यह

» Read more

आबे की वापसी

मतदान वाले दिन रविवार को जापान में तूफान आया। मतदाता तेज हवा और मूसलाधार बारिश झेलते हुए वोट डालने पहुंचे। बहुत-से लोगों ने, मौसम अचानक काफी असामान्य हो जाने के कारण वोट डालने का इरादा छोड़ दिया होगा। पर जापान में एक राजनीतिक तूफान भी आया। सत्तारूढ़ एलडीपी यानी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन को भारी जीत मिली है। इसी के साथ शिंजो आबे के सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने की संभावना बनी है। जापान के आम चुनाव के नतीजे अनुमान के मुताबिक ही आए हैं।

» Read more
1 83 84 85 86 87 115