हिंदू पाकिस्तान विवाद में अब आया तसलीमा नसरीन का बयान: ‘हिंदू इंडिया’, ‘मुस्लिम इंडिया’ से बेहतर
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर द्वारा शुरू किए गए हिंदू पाकिस्तान विवाद में अब बांग्लादेश की चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू इंडिया मुस्लिम इंडिया से बेहतर है। तस्लीमा ने एक ट्वीट कर लिखा कि, “इंडिया हिंदू पाकिस्तान नहीं है। इंडिया हिंदू इंडिया है। हिंदू इंडिया मुस्लिम इंडिया से काफी अच्छा है। सबसे अच्छा सेक्यूलर इंडिया है। यहां सेक्यूलर का मतलब धर्मिक नहीं, बल्कि गैर-धार्मिक है।” India is not ‘Hindu Pakistan’. India is ‘Hindu India’. ‘Hindu India’ is better than ‘Muslim India’.
» Read more