ट्रेन में अतिरिक्त सामान पर 6 गुना तक जुर्माना लगाने का फैसला वापस, यह रही वजह
रेलवे ने सफर के दौरान अतिरिक्त सामान पर 6 गुना तक जुर्माना लगाने संबंधी 3 दशकों पुराना प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सफर के दौरान अतिरिक्त सामान साथ में क्यों न लेकर चलें यात्री, यह समझाने के लिए रेलवे ने बीते एक जून से 6 दिवसीय अभियान भी चलाया था लेकिन व्यापाक तौर पर फैसले की हो रही आलोचना को देखते हुए कदम पीछे खींच लिया। पीटीआई के अनुसार सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे थे कि रेलवे अतिरिक्त सामान पर जुर्माना संबंधी अपना प्रस्ताव वापस ले।
» Read more