पुलिस की उगाही से परेशान हुए बीजेपी विधायक, सीएम योगी को चिट्ठी लिख लगाई मदद की गुहार
उत्तर प्रदेश के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर उनके विधानसभा क्षेत्र में पुलिस के द्वारा कथित तौर पर की जा रही उगाही की शिकायत की है। विधायक गुर्जर ने मीडिया को बताया कि कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की शिकायत कई दफा करने के बाद भी प्रशासन की तरफ से सुनवाई न होती देख उन्हें सीएम योगी को खत लिखना पड़ा। गुर्जर के मुताबिक उनके विधानसभा क्षेत्र के तीन पुलिस थानों के कुछ पुलिस वाले लोगों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं।
» Read more