पूर्व भारतीय राजनयिक को अदालत ने दिया ISI के लिए के लिए जासूसी करने के लिए दोषी करार
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार (18 मई) को पूर्व भारतीय राजनयिक माधुरी गुप्ता को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) को संवेदनशील जानकारी देने से जुड़े मामले में दोषी करार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा ने शासकीय गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक साजिश के लिए माधुरी गुप्ता को दोषी ठहराया। अदालत शनिवार (19 मई) को सजा सुना सकती है। माधुरी गुप्ता ने कुछ गोपनीय जानकारियां पाकिस्तानी अधिकारियों को दी थीं और वह दो आईएसआई अधिकारियों मुबशर रजा राणा
» Read more