बरेली में मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्घालुओं को बेकाबू ट्रक ने कुचला, 9 की मौत, 21 घायल
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में नौ श्रद्घालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। सभी लोग उत्तराखंड में मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के पांच बजे के आसपास यह हादसा हुआ। मृतकों में अधिकांश लोग नवाबगंज इलाके के हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्घालुओं के एक जत्थे को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया।
» Read more