पिता के कंधे पर ऑक्सीजन सिलिंडर एवम मां की में मास्क लगा मासूम को लेकर इलाज के लिए दौड़ते रहे परिजन
उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बच्चों के इलाज में लापरवाही के कई मामले अब तक आ चुके हैं। लेकिन ताजनगरी आगरा में बुधवार (2 मई) को जो हुआ, वह न सिर्फ शर्मनाक था, बल्कि बच्चों के इलाज की सरकारी व्यवस्था और तंत्र की पोल भी खोलने वाला था। इस मामले में सिर्फ 28 घंटे पहले पैदा हुए बच्चे को करीब 70 किमी दूर इलाज के लिए उसका पिता लाया था। लेकिन सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने आॅक्सीजन मास्क लगाने के बाद उसे अल्ट्रासाउण्ड करवाकर खुद लाने के लिए कहा।
» Read more