कोलकाता: पार्क में लगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा तोड़ी गई, कपड़े से ढका

नगर के नारकेलडंगा इलाके के एक पार्क में लगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आवक्ष प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गयी। इसकी जानकारी आज सुबह मिली और स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी है। अधिकारी के अनुसार, नेताजी की प्रतिमा संभवत : कल शाम या रात में क्षतिग्रस्त की गयी। लोगों को सुबह इसका पता लगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की

» Read more

बिहार में दिल्ली जा रही एक एक बस के पलटने और आग लगने से 27 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

बिहार के पूर्वी चम्‍पारण जिले के मोतिहारी में भीषण बस हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार, “यात्रियों को लेकर एक यात्री बस मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर बगरा के समीप चालक का बस से नियंत्रण हट गया और यह सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। बस के पलटने के बाद इसमें आग लग गई।” हादसे में अभी तक 27 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्‍या में और इजाफा हो सकता है।

» Read more

जेटली मानहानि मामला: कुमार विश्‍वास ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- केजरीवाल से मिली सूचना पर दिया था बयान

आम आदमी पार्टी ( आप ) से नाराज चल रहे नेता कुमार विश्वास ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली के खिलाफ उनके बयान पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अरविंद केजरीवाल से मिली सूचना पर आधारित था। अदालत में मौजूद विश्वास ने न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला से कहा कि कोई बयान देने या जेटली से माफी मांगने से पहले वह जानना चाहते हैं कि जब केजरीवाल ने कहा था कि केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ उनके आरोप दस्तावेजों पर आधारित है तब क्या उन्होंने झूठ बोला

» Read more

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को खून से चिट्ठी लिख कर दी आमरण अनशन की धमकी

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को खून से खत लिखा है। मिश्रा ने एनजीटी में लैंडफिल का विरोध करने को लेकर यह कदम उठाया है। साथ ही उन्होंने आमरण अनशन करने की भी धमकी दी है। कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर खून से लिखा खत पोस्ट करते हुए कहा है कि अगर दिल्ली सरकार, डीडीए और ईडीएमसी द्वारा कल यानी गुरुवार को एनजीटी में लैंडफिल का विरोध नहीं किया गया तो वह 5 मई से आमरण अनशन पर बैठेंगे। दरअसल,

» Read more

SC कॉलेजियम की बैठक खत्म, नहीं निकला उत्तराखंड के जज केएम जोसेफ पर फैसला

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की अहम बैठक मंगलवार (दो मई) शाम को खत्म हुई। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ की पदोन्नति के मामले में इस पर चर्चा हुई थी। तकरीबन 50 मिनट तक चली इस बैठक में पांच वरिष्ठ जज शामिल थे, जो कोई फैसला नहीं निकाल सके। यानी बैठक के दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने के लिए जस्टिस जोसेफ का नाम नहीं भेजा है। बैठक में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) दीपक मिश्रा, जस्टिस चेलामेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन बी लोकूर और जस्टिस

» Read more

जहानाबाद में लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस की बड़ी कारवाई, सात नाबालिग सहित 11 गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से छेड़खानी की घटना का वीडियो जब वायरल हो गया तब पुलिस की ओर से भी घटना की जाँच और कारवाई शुरू हो गई. पुलिस ने इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आज तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन तीन आरोपियों में से दो आरोपी नाबालिग हैं. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी भरथुआ गांव के रहने वाले हैं. यह गांव काको थानाक्षेत्र के अंतर्गत आता है. एसपी मनीष कुमार ने प्रेस को बताया कि गिरफ्तार किए गए 11 में

» Read more

बीजेपी सांसद की मांग- स्‍वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से निकाला जाए, मंत्री बोले- मैंने कुछ कहा ही नहीं

भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद ने आज मांग की है कि मोष्हम्मद अली जिन्ना की तारीफ करने पर उप्र सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को तुरंत पार्टी से बाहर निकाला जाना चाहिए। उधर मौर्य ने इस संबंध में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। मौर्य ने कल कानपुर में कहा था कि मोहम्मद अली जिन्ना एक महान शख्सियत थे। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों ने राष्ट्रनिर्माण में योगदान दिया, यदि उन पर कोई उंगली उठाता है तो ये गलत बात है। देश के बंटवारे से

» Read more

देश में दलितों का यह समूह नुसूचित जाति/जनजाति की सूची से आना चाहता है बाहर

देश में दलितों का एक समूह ऐसा भी है जो अनुसूचित जाति/जनजाति की सूची से बाहर आना चाहता है। तमिलनाडु से संबंधित इस दलित समूह के सदस्यों का कहना है कि आरक्षण एक धब्बे की तरह हो गया है। इस दाग की वजह से उन्हें समाज से निष्कासन का दंश झेलना पड़ता है। इन लोगों का कहना है कि दलितों को सिर्फ वोट बैंक की तरह ही देखा जाता है। इस समूह के सदस्यों का कहना है कि अब वो इसे बदलना चाहते हैं और पिछड़ी जाति की सूची से खुद को

» Read more

डब्ल्यूएचओ के अनुसार विश्व के 15 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 14 भारत के, कानपुर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) की ओर से जारी ग्लोबल एयर पोल्यूशन डेटाबेस में भारत के लिए शर्मनाक खबर है। दुनिया के सबसे प्रदूषित 15 शहरों में 14 भारत के हैं। कानपुर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है।सौ देशों के चार हजार से अधिक शहरों के डेटाबेस से पता चलता है कि गंभीर वायु प्रदूषण पर केंद्र और राज्य की ओर से कदम उठाने के बावजूद 2010 से 2014 के बीच मामूली सुधार हुआ, मगर 2015 से फिर स्थिति खराब हुई। डब्ल्यूएचओ की ओर से सालाना सर्वे के आधार

» Read more

कोलकाताः मेट्रो स्टेशन पर प्रेमी युगल की पिटाई का अनूठा विरोध, चलाई फ्री हग मुहिम

कोलकाता मेट्रो में एक प्रेमी युगल के गले मिलने पर कुछ लोगों ने तथाकथित संस्कारों की दुहाई देते हुए जमकर पिटाई कर दी थी। लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की तों वायरल हो गईं। लोगों ने कोलकाता में हुई इस घटना की जमकर निंदा की। अब युवाओं ने इस घटना का विरोध करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। उन्होंने बुधवार(दो मई) को कोलकाता में मेट्रो स्टेशन के बाहर फ्री हग कैंपेन शुरू किया। लड़के और लड़कियों ने एक दूसरे से गले मिलकर सबको प्रेम से रहने की

» Read more

दलितों पर अत्‍याचार को लेकर बिहार विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष ने जदयू की प्राथमिक सदस्‍यता से इस्‍तीफा दिया

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने आज जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। चौधरी ने आज मीडिया के एक वर्ग से बातचीत में कहा, ‘‘ मैं जदयू में 20 साल से था। उसको सींचने और बनाने में हमारी भूमिका रही है लेकिन जदयू के कार्यकर्ताओं के मनोबल को कुचलकर धनकुबेरों को आगे बढ़ाया जा रहा है और प्राथमिकता दी जा रही है, दलितों के अधिकार को कुचला जा रहा है । महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ गयी हैं। हाल ही में जहानाबाद की

» Read more

कश्‍मीर के शोपियां में स्‍कूली बस पर पत्‍थरबाजी, 2 छात्र बुरी तरह घायल

जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को कुछ अराजक तत्वों ने एक स्कूल बस पर पथराव किया, जिसमें दो बच्चे घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह घटना जावोरा गांव में हुई। अधिकारी ने कहा, “घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को विशेष इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में चाकू के हमले में घायल हुऐ

» Read more

गुजरात के स्थापना दिवस के दिन दलित की पिटाई करने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

उना में दलित पिटाई मामले के लगभग ढेड़ वर्ष बाद गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में राज्य के स्थापना दिवस के दिन एक दलित की पिटाई करने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो क्लिप में, देवभूमि द्वारका जिले के सुरजकराड़ी गांव के देवशीभाई रोसिया को जमीन पर लिटा कर छड़ी से तीन लोगों द्वारा पीटते हुए देखा जा सकता है। बाद में उसे एक बुजुर्ग व्यक्ति के हस्तक्षेप के बाद बचाया गया। पुलिस ने दो आरोपियों -सिकंदर पीर खान और सलमान पीर खान- की पहचान

» Read more

सीएम सिद्धारमैया का नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला, बोले- ट्रोल की तरह व्यवहार करते हैं पीएम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के करीब आते ही जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (1 मई) को कर्नाटक में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाया था। उन्होंने मंच पर सोने को लेकर सीएम सिद्धारमैया पर तंज कसा था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अब इस पर पलटवार किया है। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना ट्रोल से कर दी है। सिद्धारमैया ने कहा कि प्रधानमंत्री बेवजह के मुद्दों पर

» Read more

उत्तर प्रदेश में रेप के इरादे से घर में घुसे एक दरिंदे का महिला ने बांधकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश में रेप के इरादे से घर में घुसे एक शख्स को महिला ने खूब सबक सिखाया। इस महिला ने इस दरिंदे की गुप्तांग ही काट दी। यह उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित एक गांव की घटना है। मिली जानकारी के मुताबिक यह युवक रेप के इरादे से रात के अंधेरे में एक महिला के घऱ में घुसा। घर में अकेली महिला को इस शख्स ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। लेकिन युवक के सामने हार मानने के बजाए यह महिला बड़ी ही

» Read more
1 298 299 300 301 302 888