बिहार में दिल्ली जा रही एक एक बस के पलटने और आग लगने से 27 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी में भीषण बस हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार, “यात्रियों को लेकर एक यात्री बस मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर बगरा के समीप चालक का बस से नियंत्रण हट गया और यह सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। बस के पलटने के बाद इसमें आग लग गई।” हादसे में अभी तक 27 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
» Read more