चीनी सीमा से लगे सिक्किम, अरुणाचल के इलाकों का दौरा करेगी संसदीय समिति
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति चीन के साथ डोकलाम संकट के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए अगले महीने सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। समिति डोकलाम में भारत – चीन सैन्य गतिरोध के विभिन्न पहलुओं को देख रही है तथा पूर्व वर्ती विदेश सचिव और मौजूदा विदेश सचिव विजय गोखले द्वारा इस मुद्दे पर कई बार जानकारी दे चुके हैं। मीडीया रिपोर्ट के अनुसार ‘‘ समिति इन दो राज्यों में
» Read more