लोया केस में सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को लगाई फटकार- राजनीतिक बदला लेने का जरिया बना PIL

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस से जुड़े जज बीएच लोया की कथित संदिग्ध मौत के मामले में जांच की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के वकीलों को फटकार भी लगाते हुए नसीहत दी है।मौत की जांच कराए जाने की मांग खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देखने में आ रहा है कि बिजनेस और राजनीतिक हित साधने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिकाएं दाखिल की जा रहीं हैं। ऐसी जनहित याचिकाओं पर विचार करने में न्यायपालिका का काफी वक्त बर्बाद होता है, जिससे

» Read more

आयकर विभाग की एडवाइजरी- इनकम छिपाने पर डबल एक्शन, कंपनी भी करे कार्रवाई

टैक्स चोरी को रोकने के लिए सरकार और इनकम टैक्स विभाग लगातार काम कर रहे हैं। आयकर विभाग की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है। यह एडवाइजरी नौकरी करने वालों के लिए खास है। इसमें कहा गया है जो टैक्स चोरी करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इतना ही नहीं उनके खिलाफ उस कंपनी से भी एक्शन लेने के लिए कहा जाएगा जहां वह नौकरी करते हैं। दरअसल यह एडवाइजरी उन लोगों को देखते हुए जारी की गई है जो लोग टैक्स

» Read more

बदमाशों ने चलती ट्रेन में की जज की ही बुरी तरह पिटाई, ट्रेन से जबरन उतारने की भी कोशिश

बिहार में बदमाशों ने ट्रेन में सीट को लेकर जज की ही बुरी तरह पिटाई कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, मामला राज्य के जहानाबाद का है, जहां सीतामढ़ी जिले में पुपरी के एसीजेएम प्रशांत कुमार झा ट्रेन में गया से पटना जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों से सीट को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि जज साहब से बुरी तरह मारपीट की गई। मामले में जहानाबाद रेल थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रशांत कुमार ने बताया कि

» Read more

जज लोया की रहस्यमय हालात में मौत की स्वतंत्र जांच की मांग सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

सीबीआई जज बीएच लोया की कथित रहस्यमय हालात में मौत की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली विभिन्न याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (19 अप्रैल, 2018) को खारिज कर दिया है। अदालत ने बीते शुक्रवार को मामले में फैसला देने के लिए इसे गुरुवार तक सुरक्षित रखा था। तब चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा लिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि जो जज मृतक लोया

» Read more

सोनिया गांधी की रायबरेली में कांग्रेस को बड़ा झटका- बीजेपी में जा रहे दो बड़े नेता

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सीनियर कांग्रेस नेता और दो बार के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और उनके भाई अवधेश सिंह बीजेपी में शामिल होने की तैयारी में हैं। अवधेश सिंह रायबरेली में जिला पंचायत चेयरमैन हैं। यह राजनीतिक घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ है, जब लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम का वक्त बचा है। बीजेपी में जाने वाले इन दोनों नेताओं के सबसे छोटे भाई राकेश सिंह हैं, जो रायबरेली जिले के हरचांदपुर से कांग्रेस विधायक हैं। दिनेश

» Read more

दिल्ली बीजेपी में मनोज तिवारी की अध्यक्ष पद से छुट्टी कर सकते हैं अमित शाह

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी की छुट्टी हो सकती है। गायक-अभिनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी को लेकर बीजेपी के अंदरखाने में इस तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी ऐसे वक्त में राज्य स्तर पर फेरबदल कर सकती है, जब पार्टी की राज्य में पकड़ मजबूत हो रही है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी आलाकमान दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी से खुश नहीं है। पार्टी का मानना है कि मनोज ने राज्य इकाई में दोस्त से ज्यादा दुश्मन बना लिए हैं।

» Read more

बोले पीएम- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद डायल किया तो फोन पर आने से डर रहे थे पाकिस्तानी जनरल, ये मोदी है, उसी भाषा में जवाब देना जानता है

लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत की बात सबके साथ’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रसून जोशी ने इस कार्यक्रम का संचालन किया, लोगों ने सवाल पूछे और नरेंद्र मोदी ने जवाब दिए। सेंट्रल हॉल में डेढ़ हजार से अधिक लोगों को उन्होंने संबोधित किया। पाकिस्तान के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ करारा संदेश भी दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व शांति के लिए भारत के

» Read more

पीएम मोदी ने की लंदन में ‘भारत की बात, सबके साथ’, कहा- सवा सौ करोड़ देशवासियों की वजह से यहां पहुंच पाया

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 दिवसीय विदेश दौरे के दौरान ब्रिटेन में हैं। यहां पीएम मोदी ने ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से रूबरू हुए। इस कार्यक्रम का प्रसारण लंदन के सेन्ट्रल हॉल वेस्टमिन्स्टर से कई देशों में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की वजह से मैं यहां तक पहुंचा। जनता की वजह से मैं आज में लंदन के रॉयल पैलेस में हाथ मिलाने के काबिल हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि हर उम्र में

» Read more

लोग जो मुझपर पत्थर फेंकते हैं मैं उन्ही पत्थरों से रास्ता बना लेता हूं : लंदन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंग्लैंड के सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में भारतीय मूल के नागरिकों को संबोधित किया. ब्रिटेन के अपने इस दौरे में पीएम मोदी पहली बार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस पूरे इवेंट का नाम ‘भारत की बात, सबके साथ’ था. गौरतलब है कि जिस हॉल से पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया उसका अपना एक अनोखा इतिहास है. दरअसल, यह हॉल पहले मेथोडिस्ट सेंट्रल हॉल के नाम से जाना जाता था. यह लंदन के सबसे बड़े मल्टी परपस वेन्यू में से एक

» Read more

उन्नाव गैंगरेप पीडिता के पिता के खिलाफ फर्जी केस हुआ था दर्ज, सीबीआई जांच में हुआ खुलासा

उन्नाव में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे सामूहिक दुष्कर्म के आरोप और पीड़िता के पिता की पिटाई से मौत की घटना की सीबीआई जांच कर रही है। जांच में चौंकाने वाला खुलास हुआ है। पता चला है कि पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज की थी। जिस टिंकू सिंह के नाम से तहरीर की बात है, पता चला है कि टिंकू सिंह कोई शिकायत ही पुलिस को नहीं दी थी। आरोपियों ने टिंकू सिंह के नाम से फर्जी शिकायत कर पुलिस केस कराया था।

» Read more

जीन्स पहनकर आया कर्मचारी, आयकर विभाग ने अधि‍कारियों के लिए जारी किया ड्रेस कोड

आयकर विभाग ने बुधवार को अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब सभी आयकर कर्मचारियों को पहले से निर्धारित ड्रेस कोड में ही आना होगा। कर्मचारियों पर ये आदेश ‘आॅपरेशन ड्रेस कोड’ को लागू करने के लिए लाया गया है। विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों को आगाह किया है कि इस आदेश का पालन न करने वाले हर कर्मचारी को सुधार की प्रक्रिया से गुजरना होगा। यहां तक कि उसे वापस घर भेजकर निर्देशों के मुताबिक तैयार होकर आने के लिए भी कहा जा सकता है। आयकर विभाग

» Read more

AAP सांसद संजय सिंह ने बताया- पीएम नरेंद्र मोदी कहां से लड़ेंगे चुनाव, लोगों ने कर दिया ट्रोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ा था। अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर अभी से ही कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी के संभावित संसदीय क्षेत्र को लेकर टिप्पणी की है। AAP नेता ने ट्वीट किया, ‘मोदी जी अगला चुनाव लंदन से लड़ेंगे…जोरदार तैयारी चल रही है।’ सोशल साइट में संजय सिंह की टिप्पणी सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना

» Read more

मायावती काल को बताया था योगी सरकार से बेहतर, अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने मारी पलटी

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कल पहले मायावती के शासनकाल की प्रशंसा की लेकिन बाद में अपने बयान पर यू टर्न ले लिया।  मौर्य ने कहा, ””मायावती का कार्यकाल अच्छा था, वह एक कुशल प्रशासक के रूप में जानी जाती थीं और सपा सरकार से कहीं ज्यादा बेहतर उनकी सरकार थी। वर्तमान योगी आदित्यनाथ सरकार उससे कही ज्यादा बेहतर है।”” उनका यह बयान उस समय आया जब पत्रकारों ने उनसे वर्तमान में प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में सवाल किया। इस बयान पर यू-टर्न लेते

» Read more

त्रिपुरा सीएम के बचाव में बीजेपी नेताओं के बयान: इंटरनेट ही नहीं, महाभारत काल में टीवी और जहाज भी थे

भारत में लाखों साल पहले इण्टरनेट और सैटेलाइट होने का बयान देकर त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब खासी चर्चा में हैं। उनका ये भी मानना है कि महाभारत युद्ध के दौरान इनका प्रयोग भी किया गया था। बिप्लब देब के इस बयान पर विरोधी उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेताओं ने बिप्लब देब के इस बयान का समर्थन भी किया है। जबकि बिप्लब देब अभी तक अपने बयान पर कायम हैं। बुधवार को अगरतला में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने विरोधियों को आड़े हाथों लिया।

» Read more

मक्का मस्जिद केस: जावेद अख्तर के तंज पर भड़की बीजेपी, कहा- ‘हिंदू टेरर’ भी आपके ही दिमाग की उपज

मक्का मस्जिद धमाका मामले में एनआईए की विशेष अदालत के फैसले के बाद बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सभी आरोपियों के बरी किए जाने पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने तंज कसते हुए कहा था कि मिशन पूरा हुआ। उनकी टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने कहा कि काश आपके अंदर कांग्रेसव के ‘हिंदू आतंकवाद’ की भी आलोचना करने की ईमानदारी होती। जावेद अख्तर के ट्वीट के जवाब में भाजपा प्रवक्ता जीवीएल. नरसिम्हा राव ने ट्वीट किया, ‘जावेदजी काश की

» Read more
1 … 328 329 330 331 332 … 888