एनकाउंटर का खौफ: थाने पहुंचकर हत्या के आरोपी ने एसपी से लगाई गुहार- गोली मत मारना
उत्तर प्रदेश में अपराधियों में एनकाउंटर का खौफ इस कदर बैठ गया है कि वे इससे बचने के लिए खुद थाने में आकर समर्पण कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में भी हत्या के एक आरोपी द्वारा आत्मसमर्पण करने का मामला सामने आया है। उसने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से गोली न मारने की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि झंझाना थाने के अंतर्गत आने वाले गांव ख्वाजपुरा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों को नामजद किया था।
» Read more