UP Budget 2018-19 Highlights: अयोध्या में हर साल मनाई जाएगी दिवाली, मदरसों के लिए 440 करोड़ रुपए

Uttar Pradesh Budget 2018, UP Budget 2018 Highlights: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया है। पिछले साल यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 3 लाख 84 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। इस बार 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ का मेगा बजट पेश किया। अगले साल लोकसभा चुनाव हैं और यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों का ध्यान रखा गया है। इसके अलावा महिला एवं बाल कल्याण योजना के लिए भी

» Read more

हाईकोर्ट में जज ने कहा- वकालत की हुई दुर्गति, वकीलों का एक मात्र उद्देश्‍य जेबें भरना

मद्रास उच्च न्यायालय ने गुरुवार को खेद व्यक्त किया कि वकीलों का महान पेशा सबसे खराब स्थिति तक पहुंच गया है और अब वकीलों का एकमात्र उद्देश्य अपनी जेबों को भरना है। न्यायमूर्ति एन किरुबाकरण ने वकीलों भाष्कर मदुरम और लेनिन कुमार की एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह मौखिक टिप्पणी की। याचिका में वकीलों के निकाय के चुनाव लड़ने के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी बार काउंसिल द्वारा लाए गए नए दिशा-निर्देशों को चुनौती दी गई है। उन्होंने उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में दिशा-निर्देशों को चुनौती दी

» Read more

प्राइवेट हॉस्‍पिटल ने मरीज को दवा के साथ पानी की जगह पिला दिया तेजाब, मरीज की हुई मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला को अस्पताल के कर्मचारी ने दवा खाने के लिए गलती से पानी की जगह तेजाब दे दिया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। पड़ोसी वैशाली जिले के गोरौल पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली श्यामली देवी (60) का बीती शाम मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा पुलिस थाना अंतर्गत इस अस्पताल में आंख का आॅपरेशन हुआ था। ब्रह्मपुरा के थाना प्रभारी (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘आॅपरेशन के बाद उन्हें कुछ दवाइयां लेनी थीं और जब उन्होंने दवाई खाने

» Read more

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- कहां से कमाए कितने पैसे, चुनाव हलफनामे में उम्‍मीदवारों को देना होगा जवाब

सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार (16 फरवरी) को कहा कि चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को अपनी पत्नी और बच्चों सहित स्वयं की आय के स्रोत को भी उजागर करना होगा। न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता में पीठ ने ऐतिहासिक फैसले में कहा कि उम्मीदवारों को चुनाव के लिए नामांकन भरने के दौरान पत्नी और बच्चों की आय सहित स्वयं की आय के स्रोत का खुलासा करना होगा। अदालत ने गैरसरकारी संस्था ‘लोक प्रहरी’ द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले

» Read more

PM नरेंद्र मोदी, परीक्षा पर चर्चा: कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा पश्चिम बंगाल, कहा- भाषणों से ज्यादा जरूरी है परीक्षा की तैयारी

PM Narendra Modi, Pariksha Par Charcha: पीएम मोदी शुक्रवार को ‘परीक्षा पर चर्चा’ के जरिए परीक्षाओं में बैठने जा रहे बच्चों से सीधे जुड़ेंगे। इससे संबंधित इंतजाम करने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन ने विभिन्न राज्यों को निर्देश भेजे हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल-कॉलेजों को गुरुवार को निर्देश दिए कि इस मामले में यूजीसी के दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज किया जाए। यूजीसी ने सभी राज्यों से कहा था कि वह सुनिश्चित करें कि स्टूडेंट्स पीएम

» Read more

मध्‍य प्रदेश: आदिवासी महिलाओं के मोबाइल इस्‍तेमाल करने पर पाबंदी, कहा- इससे उनका दिमाग खराब होता है

मध्‍य प्रदेश के श्‍योपुर जिले में एक आदिवासी समाज की महापंचायत ने अपने समाज की लड़कियों और महिलाओं द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। महापंचायत ने एक फरमान जारी कर कहा है कि समाज की महिलाएं और लड़कियां मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करें। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 1100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, महापंचायत ने सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली समाज की महिलाओं को मोबाइल फोन के उपयोग की छूट प्रदान की है। महापंचायत के अध्यक्ष बेसराम आदिवासी ने मीडिया

» Read more

बीवी की सुप्रीम कोर्ट से गुहार- पति के पोर्न देखने की लत से शादीशुदा जिंदगी बर्बाद, लगा दीजिए बैन

कोलकाता से मुंबई शिफ्ट हुई एक महिला ने सुप्रीम कोर्ट से पोर्न वेबसाइटों पर बैन लगाने की गुहार लगाई है। महिला ने सर्वोच्च अदालत को बताया है कि उसके पति की पोर्न देखने की लत के चलते उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई है। द टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक महिला ने गुरुवार (15 फरवरी) को शीर्ष अदालत में इस बाबत हलफनामा दिया। महिला एक गैर सरकार संस्था के लिए बतौर प्रबंधक काम करती है, उसका कहना है कि पोर्न देखने की लत के कारण उसके पति की पौरुष शक्ति

» Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई बोले- गुजरात में आधार समस्‍या के चलते बहुतों को नहीं मिल रहा राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने एक बार फिर राशन कार्ड को आधार के साथ लिंक करने के मुद्दे को उठाया है। इस मुद्दे का लिंक करते हुए प्रह्लाद मोदी ने कहा है कि राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के चलते बहुतों को राहश ही नहीं मिल पा रहा है। प्रह्लाद मोदी का ये भी कहना है कि राशन डीलरों को भी इससे तकलीफ हो रही है। पीएम मोदी के भाई ने गुजरात सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जयेश रादडिया से मुलाकात कर उन्हें

» Read more

जज से बोले लालू- आपका बड़ा नाम हुआ है सर, रहम कीजिए, होली मनानी है

चारा घोटाले में दोषी करार दिये गये लालू यादव होली बड़े धूम-धड़ाके के साथ मनाते थे। रंगों के इस त्योहार के दौरान पटना स्थित लालू के आवास में उनका गंवई अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता था। इस बार होली में मात्र एक पखवारे का वक्त रह गया है और लालू यादव रांची जेल में बंद है। जेल में मकर संक्रांति का चूड़ा-तिलकुट खा चुके लालू यादव को अब होली की चिंता सता रही है। लालू को डर है कि कहीं इस पर्व को भी सलाखों के पीछे ना मनाना

» Read more

पाकिस्तानी सेना ने वीडियो जारी कर भारत की चौकी उड़ाने और पांच सैनिक मरने का किया दावा

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार (15 फरवरी) को दावा किया कि उसने नियंत्रण रेखा पर भारत की तरफ से नागरिकों को निशाना बनाए जाने पर एक भारतीय चौकी को उड़ा दिया, जिसमें पांच भारतीय जवान मारे गए। पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारतीय चौकी पर हमला करने का एक वीडियो ट्वीट किया है। मेजर गफूर ने ट्वीट में लिखा- ”नियंत्रण रेखा पर टाट्टा पानी (हॉट स्प्रिंग) सेक्टर में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाली भारतीय सेना की चौकी को पाकिस्तानी सैनिकों

» Read more

जयपुर के मेडिकल कॉलेज परिसर मे एक लड़के को नंगा कर खंभे से बाँध जानवरों से भी बदतर पीटने का वीडियो आया सामने

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को खंभे से बांध कर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो जयपुर के नामी निम्स मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर का है। बताया जा रहा है कि पिट रहे युवक पर कॉलेज में चोरी करने का आरोप था। वीडियो में दिख रहा है कि तीन युवकों ने एक लड़के के सारे कपड़े उतरवाकर उसे एक पिलर से बांध रखा है। पिट रहे युवक ने सिर्फ अंडरवियर पहन रखा है।

» Read more

मुजफ्फरनगर: दस साल से हाईवे पर थी मस्जिद, हटाई गई, मुसलमानों ने भी दिया सहयोग

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले 10 सालों तक तमाम प्रयासों के बाद गुरुवार को एनएच-58 हाईवे किनारे बने एक मस्जिद को जिला प्रशासन ने हटा दिया। मामला संवेदनशील होने के चलते प्रशासन ने इस कार्रवाई को बड़ी सावधानी से करने की योजना बना रखी थी। मस्जिद को हटाने में वहां के स्थानीय मुसलमानों ने भी प्रशासन का सहयोग किया। हालंकि किसी भी संभावित विरोध या हिंसा को देखते हपए जिला प्रशासन द्वारा वहां भारी पुलिस बल की तैनाती भी हुई थी। बताया जाता है कि इस मस्जिद की वजह

» Read more

जेएनयू : 75 फीसद अनिवार्य उपस्थिति का मामला गरमाया, छात्रों का विरोध जारी

अनिवार्य उपस्थिति को लेकर कई दिनों से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रशासनिक खंड पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने गुरुवार को दो उपकुलपतियों प्रोफेसर चिंतामणि महापात्रा और राना प्रताप सिंह सहित कुछ अधिकारियों को बाहर नहीं आने दिया। इन्होंने जब बाहर आने की कोशिश की तो छात्रों ने घेर लिया और उन्हें मजबूरन अपने दफ्तर लौटना पड़ा। जेएनयू के कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थी गुरुवार सुबह से प्रशासनिक खंड पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जेएनयू

» Read more

संदिग्ध आतंकी जुनैद से क्राइम ब्रांच भी करेगी पूछताछ

बटला हाउस मुठभेड़ के आरोपी इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) के संदिग्ध आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद उर्फ सलीम से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा भी पूछताछ करेगी। फिलहाल, जुनैद से स्पेशल सेल के आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। कोशिश यह पता लगाने की है कि देश में हुए किन-किन आतंकी हमले में वह शामिल रहा था और उसकी क्या भूमिका रही थी। आगामी 10 मार्च तक जुनैद स्पेशल सेल की गिरफ्त में रहेगा। वहीं, अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि रिमांड पूरी होने के बाद अदालत से जुनैद

» Read more

शुंगलू समिति की रिपोर्ट दे रही संकेत, उपचुनाव जीतना आप के लिए चुनौती

प्रचंड बहुमत से 14 फरवरी 2015 को दिल्ली में सरकार बनाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बड़ी चुनौती तो आने वाले दिनों में उनके 20 विधायकों से खाली सीट पर उपचुनाव जीतने की है, लेकिन सबसे कठिन चुनौती इस हाल में सरकार के पांच साल के कार्यकाल को पूरा करना और अगले चुनाव में अपनी हैसियत बरकरार रखना है। पिछले महीने हुए राज्यसभा के चुनाव में तीन में से दो सीटें उन लोगों को दी गर्इं, जिनका इस पार्टी या उसकी

» Read more
1 469 470 471 472 473 888