अमित शाह की रैली पर एनजीटी की नजर, नो पॉल्यूशन वाली मोटरसाइकिलें ही होंगी शामिल
हरियाणा सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को बताया कि जींद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रस्तावित रैली में वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) वाली मोटरसाइकिलों को शामिल होने की इजाजत दी जाएगी। हरियाणा के जींद जिले में 15 फरवरी को शाह की रैली में एक लाख से अधिक मोटरसाइकिलों के जुटने की उम्मीद है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने न्यायमूर्ति रघुवेंद्र एस राठौर के नेतृत्व वाली एक पीठ को बताया कि जींद में आवाज एवं वायु प्रदूषण से निपटने के लिए रोकथाम उपायों का सुझाव दिया
» Read more