कांग्रेस के संग तालमेल नहीं करेगी माकपा, येचुरी ने की इस्तीफे की पेशकश
माकपा की केंद्रीय समिति की बैठक के तीसरे व आखिरी दिन रविवार को भारी हंगामे के बीच राजनीतिक मसविदे पर हुए मतविभाजन में पूर्व महासचिव प्रकाश करात गुट की ओर से पेश प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई। इससे तय हो गया है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी कांग्रेस के साथ कोई तालमेल नहीं करेगी। महासचिव सीताराम येचुरी की ओर से पेश मसविदे में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस समेत तमाम धर्मनिरपेक्ष दलों को साथ लेकर एक वाम लोकतांत्रिक मोर्चा बनाने की बात कही गई थी। येचुरी
» Read more