वीडियो: जन्‍मदिन पर खास फोटो लेने के लिए जोखिम में डाल दी जान, जरा सी लापरवाही से हुई मौत

तुर्की के एतिहासिक जगह पर जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे शख्स की  एक दर्दनाक हादसे में जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब शख्स एक चट्टान पर फोटो खिचवाने के लिए पोज दे रहा था। तस्वीर के लिए पोज दे रहा शख्स उत्साह में कूदकर चट्टान से नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और शख्स चट्टान से 150 फीट नीचे जा गिरा। इस हादसे के बाद अस्पताल में डॉक्टर्स ने शख्स को मृत घोषित कर दिया। मृतक यहां दोस्तों संग अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट

» Read more

आर्मी डे रिहर्सल के दौरान हेलिकॉप्‍टर की रस्‍सी टूटने से 3 सैनिक घायल, सामने आया वीडियो

आर्मी डे रिहर्सल के दौरान बड़ा हादसा होने से बालबाल बच गया। जवानों के हेलिकॉप्‍टर से रस्‍सी के सहारे उतरने के दौरान यह वाकया हुआ। इस घटना में तीन जवानों के घायल होने की खबर है। घटना का वीडियो भी सामने आ गया है। देश की राजधानी दिल्‍ली में इन दिनों आर्मी डे के अलावा गणतंत्र दिवस को लेकर सेना के तीनों अंगों के अलावा विभिन्‍न अर्धसैनिक बलों के जवान भी रिहर्सल कर रहे हैं। आर्मी डे 15 जनवरी को मनाया जाता है, जबकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया

» Read more

IIT कानपुर की वेबसाइट पर गीता-रामायण के श्लोक, प्रोफेसर बोले- धर्मनिरपेक्षता पर ना उठाएं सवाल

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (IIT) कानपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हिन्दू धर्म ग्रंथों के श्लोक और चौपाइयों को डाला है। इस वेबसाइट पर जाकर आप ना सिर्फ गीता, रामचरितमानस, ब्रह्मसूत्र, योग सूत्र के श्लोक को पढ़ सकते हैं बल्कि इन श्लोकों को शुद्ध उच्चारण में सुन भी सकते हैं। इंटरनेट पर www.gitasupersite.iitk.ac.in जाकर इस वेबसाइट को खोला जा सकता है। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर टी वी प्रभाकर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि यह एक सामान्य वेबसाइट है, इसके पीछे का आइडिया हमारे परंपरागत ज्ञान को वेबसाइट पर

» Read more

वीरेंद्र सहवाग ने की पार्थिव पटेल का मजाक उड़ाने की कोशिश, मिला करारा जवाब

क्रिकेट का मैदान हो या फिर सोश मीडिया का प्लेटफॉर्म, वीरेंद्र सहवाग दोनों ही जगह विस्फोटक नजर आते हैं। जहां क्रिकेट के मैदान पर उनका बल्ला विस्फोट करता था वहीं ट्विटर पर उनके मजेदार ट्वीट्स धमाका कर देते हैं। वीरेंद्र सहवाग अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी सोशल मीडिया में मशहूर हो गए हैं। किसी का बर्थडे विश करना हो या फिर किसी को बधाई देना हो। वीरेंद्र सहवाग हमेशा आगे रहते हैं। वो हर खिलाड़ी को अपने ही अंदाज में बधाई देते हैं। सहवाग अपने ट्वीट्स से सामने

» Read more

यशवंत सिन्‍हा बोले- पीएम ने नहीं दिया मिलने का वक्‍त, अब मैं खुलेआम बोलूंगा, सरकार में किसी से नहीं मिलूंगा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर बागी तेवर दिखाते हुए दावा किया कि आज की भाजपा वह भाजपा नहीं रह गई है जो अटल बिहारी वाजपेयी एवं लाल कृष्ण आडवाणी के जमाने में थी। सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ”आज जो भाजपा है वह अटल जी एवं आडवाणी जी की भाजपा नहीं है।” उन्होंने कहा, ”अटल जी एवं आडवाणी जी के काम करने का जो तरीका था, जो शैली थी, वह बिलकुल भिन्न थी।” सिन्हा ने कहा कि एक साधारण

» Read more

लोको पायलट को 3 साल पहले किए रेप की सज़ा मे मिली 10 साल सश्रम कारावास की सजा

यूपी:  तीन साल पहले महिला यात्री से हुए रेप के चर्चित मामले में अदालत ने लोको पायलट को दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। वहीं, सबूतों के अभाव में महिला को ट्रेन चालक के सुपुर्द करने के आरोपी को बरी कर दिया गया। मीडीया रिपोर्ट के अनुसार  एडीजीसी केएम खान ने बताया कि पीलीभीत निवासी एक महिला ने 20 जनवरी 2015 को जीआरपी जंक्शन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 19 जनवरी

» Read more

चार साल बाद लौटी गायब नाबालिग लड़की, पीड़िता की आपबीती सुन दंग रह गई पुलिस

छत्तीसगढ़ : चार साल पहले अपहरण का शिकार हुई एक नाबालिग लड़की अचानक एक बच्चे के साथ पहुंची तो सभी हैरान रह गए. यह वही लड़की थी जिसकी खोजबीन में पुलिस और परिजनों ने दिन-रात एक कर दिया था. पुलिस पीड़िता से पूछताछ करते हुए इस मामले की जांच कर रही है. आजतक की रिपोर्ट के अनुसार , कोरिया जिले के सोनहत निवासी राजाराम ने पीड़िता को अगवा किया था. उसे बहला फुसलाकर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में ले जाया गया. वहां उसे 62 हजार रुपयों में बेच दिया गया.

» Read more

सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को बुरी तरह फटकारा, कहा- मशीनरी फेल हो गई, आपसे नहीं हो पाएगा

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (10 जनवरी, 2017) को इस तरह की आलोचनाओं पर नाराजगी जाहिर की कि वह सरकार चलाने का प्रयास कर रहा है। कोर्ट ने कहा कि यदि कार्यपालिका द्वारा अपना काम नहीं करने की ओर ध्यान खींचा जाए तो न्यायपालिका पर आरोप लगाए जाते हैं। न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने इस तरह की तल्ख टिप्पणियां देश में शहरी बेघरों को आवास मुहैया कराने से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान की। पीठ ने सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े

» Read more

बाराबंकी में जहरीली शराब से पिछले 12 घंटे मे 9 की मौत, कई की हालत गंभीर

यूपी के बाराबंकी में पिछले 12 घंटे मे 12 लोगों की मौत हो गयी। इनमें से नौ की मौत जहरीली शराब और तीन की मौत ठंड से हुई है। दो लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ और जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। देवा कोतवाली क्षेत्र के देवगांव निवासी नौमीलाल (40) को मंगलवार की देर रात करीब सवा दो बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पेटदर्द व उल्टी से पीड़ित नौमीलाल ने कुछ ही मिनट में दम तोड़ दिया। नौमीलाल की

» Read more

लालू यादव ने रियायत की अपील करते जज से कहा, ‘धूमधाम से मनाता हूं मकर संक्रांति’, जज बोले- जेल में भिजवा दूंगा दही-चूड़ा

चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी मामले में दोषी पाए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू यादव इस वक्त झारखंड स्थित रांची की जेल में बंद हैं। वह आठवीं बार जेल में हैं, लेकिन इस बार उनके साथ प्रशासन काफी कड़ाई से पेश आ रहा है। रूल बुक के नियम-कानून के आगे वह बेबस नजर आ रहे हैं। यह बात बुधवार को तब सामने आई, जब लालू ने जज के सामने रियायत की अपील की। उन्होंने कहा कि हर साल वह मकर संक्रांति धूमधाम से मनाते हैं। पर्व

» Read more

‘सेवादारों’ की रिहाई पर जदयू ने कसा तंज, ‘लालू जी, अब किससे मालिश करवाइएगा’

चारा घोटाले के एक मामले में रांची की जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की सेवा के लिए फर्जी मामले बनाकर जेल गए दो ‘सेवादारों’ के जेल से रिहा होने के बाद बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड ने लालू प्रसाद पर तंज कसा है। जदयू के प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने गुरुवार को कहा कि इस मामले के सच साबित होने के बाद यह तय हो गया कि राजद के अध्यक्ष ने जेल में भी फर्जीवाड़ा किया। फर्जी मामले बनवाकर दो

» Read more

बीएसपी का यूपी सरकार पर हमला, ‘सांड चर रहे खेत, हज हाउस रंगवाने में व्यस्त है योगी सरकार’

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा छोड़े गए सांड किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। यही सांड आगामी चुनाव में उनके लिए मुसीबत बनेंगे। अकबरपुर से विधायक रामअचल राजभर ने कहा कि मायावती का जन्मदिन हम पूरे देश में जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगे। राजभर ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ठंड से मर रही है, सांड खेत चर रहे हैं और सरकार हज हाउस

» Read more

नंदन नीलेकणि ने कहा- आधार को बदनाम करने की चल रही साजिश, चलाया जा रहा अभियान

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के पूर्व अध्यक्ष नंदन नीलेकणि का कहना है कि आधार को बदनाम करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है। आधार डेटा लीक संबंधी एक रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद ट्रिब्यून अखबार के खिलाफ प्राथमिकी को लेकर किए सवाल पर उन्होंने यह बात कही। इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन पुरस्कार से इतर नीलेकणि ने ईटी नाउ से कहा, ‘‘आधार को बदनाम करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से एक अभियान चलाया जा रहा है, और यह सौ फीसदी सच है।’’ एक अरब से ज्यादा आधार

» Read more

डेढ़ साल पहले हुई थी पिता की मौत, बेटी ने कराई मां की दूसरी शादी

भारतीय समाज में हर मां-बाप का सपना होता है कि वह अपनी बेटी की धूमधाम से शादी करे। लेकिन, बेटी द्वारा मां की शादी कराने के बारे में आपने शायद ही कभी सुना हो। राजस्‍थान में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बेटी ने परिवार और समाज की परवाह किए बगैर मां की दोबारा शादी कराई। राजस्‍थान में पुनर्विवाह को ठीक नहीं माना जाता है, लेकिन तमाम तरह के विरोध के बावजूद ऐसा संभव हो सका। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेशे से स्‍कूल टीचर गीता अग्रवाल के पति मुकेश गुप्‍ता

» Read more

…ताेे सांसद और विधायक नहीं कर सकेंगे वकालत? 500 से ज्‍यादा नेताओं को बार काउंसिल का नोटिस

वकालत करने वाले जनप्रतिनिधियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकालत करने वाले नेताओं को नोटिस जारी किया है। देश के 500 से ज्‍यादा सांसदों, विधायकों और पार्षदों को नोटिस का जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। इसमें जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछा गया है कि क्‍यों न उन्‍हें वकालत करने से रोक दिया जाए? बार काउंसिल ने इस गंभीर मसले पर विचार करने के लिए एक्‍सपर्ट कमेटी का भी गठन किया है। जनप्रतिनिधियों का जवाब आने के बाद इसको लेकर नए

» Read more
1 561 562 563 564 565 888