कश्मीर में 50 लाख के पुराने नोट के साथ 2 गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 50 लाख रुपये के विमुद्रीकृत नोट बरामद किए। श्रीनगर में नियमित जांच के दौरान बारामूला निवासी नाजिर अहमद और उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी अकील अहमद को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने एक बयान में कहा कि दोनों के पास से 50 लाख रुपये मूल्य के पुराने नोट बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती

» Read more

पांच दिन से लापता युवती की लाश उसके प्रेमी के कमरे से बुरी स्थिति मे मिली, घटना के बाद से प्रेमी फरार

दतिया की रहने वाली युवती एकता श्रीवास्तव  का शव शनिवार की रात मंगल ढाबे के पीछे किराए से रहने वाले उसके प्रेमी के कमरे में मिला। वह दो जनवरी से लापता थी और गुमशुदगी का मामला भी कोतवाली में दर्ज है। बताया गया कि युवती पहले से शादीशुदा थी और उसके तलाक का मामला भी न्यायालय में चल रहा था। शुरूआती जांच में पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही है। घटना के बाद से प्रेमी फरार है। एकता श्रीवास्तव (23) दो जनवरी की शाम करीब छह बजे बड़ी

» Read more

उप्र: ठंड का प्रेकोप बढ़ा, अब तक 94 लोग मरे

नववर्ष 2018 के आगाज के बाद जैसे-जैसे जनवरी माह आगे बढ़ रहा है, पारा नीचे लुढ़कजा रहा है। ठंड के प्रकोप से प्रदेश भर में जनजीवन बेहाल हो गया है। इस हाड़ कंपाती ठंड के कारण सूबे में 94 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत अन्य जनपदों में रात का तापमान में न्यूनतम 7 से 3 डिग्री तक पहुंच रहा है। हालांकि दो दिन से थोड़ा खुलकर दर्शन दे रहे सूर्यदेव काफी हद तक राहत दे रहे हैं। लेकिन धूप में जिन बफीर्ली

» Read more

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस विधायक ने लोगों से कहा- तुमने मुझे अंगूठा दिखाया था, अब मेरी बारी है

सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर के एक विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किश्तवाड़ के इंदरवाल से कांग्रेस विधायक गुलाम मुहम्मद सरूरी अपने समर्थकों और जनता के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में जनता विधायक साहब से कुछ गुहार लगा रही है। लेकिन विधायक साहब का जवाब हैरान कर देने वाला है। वीडियो में लोग कह रहे हैं हमें कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। गांव में ट्रांसफॉर्मर नहीं है,1980 से वही पोल और वही तार है। इस पर विधायक साहब कहते हैं, ‘सुनो, इस वक्त नहीं

» Read more

रेपिस्ट से बचकर आई नाबालिग पीड़िता को पुलिस ने मदद के लिए कड़कड़ाती ठंड में कराया 7 घंटे का इंतजार

आजतक न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक नाबालिग पीडिता रेपिस्ट के चंगुल से तो बचकर निकालने का साहस दिखलाया और वो बचकर जब फरीदाबाद पुलिस की शरण मे मदद के लिए गई तो वहाँ की असंवेदनशील पुलिस ने शुक्रवार की रात मदद के लिए थाने पहुंची 15 वर्षीय पीड़िता को मदद पहुंचाने की बजाय कड़कड़ाती ठंड में 7 घंटे इंतजार करवाया. कथित तौर पर रेपिस्ट के चंगुल से बचकर आई पीड़िता के प्रति सराय ख्वाजा पुलिस थाने के शो ने जरा भी सहानूभूति नहीं

» Read more

इलाहाबाद के कुम्‍भ में बिछरकर 5 साल बाद परिवार से मिले ये 67 वर्षीय बुजुर्ग

पांच साल पहले कुंभ के मेले में खोए एक बुजुर्ग को उसका घर फिर से मिल गया है। 2012 में 67 वर्षीय सांताराम श्रद्धालुओं के समूह के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले थे, लेकिन कुंभ मेले में वह खो गए। 31 जनवरी 2017 को सांताराम को बुजुर्गों के लिए काम करने वाली संस्था ‘अपना घर’ के वृद्धाश्रम में लाया गया। वृद्धाश्रम के लोग उनसे नाम और पता पूछते रहे, लेकिन वह खामोश रहे और कुछ भी नहीं बताया। फिर एक दिन उन्होंने बताया कि वह राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं।

» Read more

अमिताभ या ऋषि कपूर नहीं, इस बॉलीवुड स्‍टार ने सबसे पहले इस्‍तेमाल किया था इंटरनेट

आज भारत में इंटरनेट जाना पहचाना नाम है, लेकिन भारत में इंटरनेट सेवा 15 अगस्त 1995 में तब आरंभ हुई जब विदेश संचार निगम लिमिटेड ने अपनी टेलीफोन लाइन के जरिए दुनिया के अन्य कंप्यूटर से भारतीय कंप्यूटरों को जोड़ दिया। पब्लिक के लिए इंटरनेट विदेश संचार निगम सीमित (VSNL) के गेटवे सर्विस के साथ ही आरंभ हुआ। सन् 1998 में सरकार ने निजी कंपनियों को इंटरनेट सेवा क्षेत्र में आने की अनुमति दे दी। इसके बाद से लोगों ने इंटरनेट का इस्तेमाल शुरू किया और आज भारत में इंटरनेट

» Read more

दिल्ली वाले फर्जी बाबा के राजस्‍थान आश्रम से मिलीं 72 लड़कियां

राजस्थान में सिरोही जिले के आबू रोड शहर थाना क्षेत्र स्थित वीरेन्द्र देव दीक्षित के आश्रम में कल (6 जनवरी) पुलिस जांच के दौरान 72 युवतियां मिली । पुलिस ने बताया कि आश्रम के प्रबंधक से युवतियों से संबंधित दस्तावेज मांगें गये हैं । हालांकि पुलिस को आश्रम की जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधयां नहीं नजर आयी । थानाधिकारी मिठ्ठू लाल ने रविवार को बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आश्रम की जांच की गई थी ।आश्रम में 72 युवतियां ठहरी हुई थी। युवतियों से पूछताछ में

» Read more

कर्नाटक में बीफ बैन की बात कर ट्रोल हो गए योगी, लोगों ने कहा- हिंदू भी तो खाते हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर गोमांस को लेकर उनके हिंदू होने पर सवाल खड़ा किया तो ट्वीटर पर लोगों के दिमाग का पारा चढ़ गया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। योगी आदित्यनाथ ने सिद्धारमैया पर गोमांस खाने वालों की वकालत करने के लिए तीखा हमला बोला था। सूबे में चुनाव नजदीक हैं, इसलिए योगी बीजेपी की एक रैली को संबोधित करने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे। रविवार (7 जनवरी) को उन्होंने कहा कि खबरों से पता चला कि सिद्धारमैया खुद को हिंदू कहते हैं। अगर वह

» Read more

आधार डेटा लीक पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकार के खिलाफ FIR, अब UIDAI ने जारी की सफाई

आधार नंबर बिकने की खबर प्रकाशित करने वाले अखबार और पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद UIDAI ने सफाई दी है। UIDAI ने कहा है कि एफआईआर दर्ज करवाकर वह व्हिसलब्लोवर और मीडिया को टारगेट नहीं कर रहा है बल्कि अपना काम कर रहा है। UIDAI ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है, ‘हाल ही में ‘द ट्रिब्‍यून’ की जिस रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर की गई है, उसके बाद से मीडिया में यह कहा जा रहा है कि यूईडीएआई मीडिया या व्हिसलब्लोवर्स को टारगेट

» Read more

यूपी: योगी सरकार का फैसला, मंदिर हो या मस्जिद बिना इजाजत नहीं बजेगा लाउडस्पीकर

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिये सार्वजनिक स्थानों पर लगे स्थायी लाउडस्पीकरों के बारे में आज विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये हैं। प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने आज बताया, ‘‘ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) के प्राविधानों का कड़ाई से अनुपालन करने के संबंध में उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये हैं।’’ उच्च न्यायालय ने बीते 20 दिसंबर को राज्य में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण में

» Read more

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने खुद को बताया था 100% हिंदू, योगी ने पूछा- तो बीफ की वकालत कैसे करते हैं?

हाल में गुजरात और हिमाचल चुनावों में मिली जीत से उत्साहित बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक में एक रैली कर सीएम सिद्धारमैया पर तीखा हमला बोला। योगी आदित्यनाथ में बेंगलुरु में आयोजित रैली में सिद्धारमैया के हिंदू होने पर सवाल उठाया। योगी ने कहा कि अगर सिद्धारमैया हिंदू हैं तो गोमांस खाने वालों की वकालत क्यों करते हैं? राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इसी सिलसिले में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगी ने कहा- सीएम सिद्धारमैया भी उसी तर्ज पर काम

» Read more

यूपी: अब लखनऊ के 80 साल पुराने पुलिस थाने को भी रंग दिया भगवा

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय, हज समीति कार्यालय तथा अन्य सरकारी भवनों के बाद भगवा रंग अब पुलिस थानों पर भी चढ़ने लगा है। शहर के अस्सी साल पुराने कैसरबाग पुलिस थाने पर भगवा रंग चढ़ गया है। वैसे विपक्षी दलों की बयानबाजी के बाद हज समीति कार्यालय पर लगे भगवा रंग को बदल दिया गया है । योगी आदित्यनाथ के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में भगवे रंग का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है । सरकारी पुस्तिकाओं: बुकलेट: से लेकर तौलिये और सरकारी बसों तक पर भगवा

» Read more

लालू यादव को भेजा जाएगा ओपन जेल? मिलेंगी अटैच बाथरूम-किचन, साफ पानी और गाय-भैंसे

चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में साढ़े तीन साल की सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बिरसा मुंडा जेल से झारखंड के हजारीबाग की ओपन जेल में भेजने की तैयारी की जा रही है। सीबीआई जज शिवपाल सिंह ने सजा के ऐलान के वक्त लालू की उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें ओपन जेल में भेजने की अनुशंसा की थी। दरअसल, लालू के साथ अन्य सभी 15 दोषी उम्रदराज हैं, ऐसे में उन सबको ओपन जेल में रखने की तैयारियां की जा रही है। फिलहाल

» Read more

”हाफिज सईद के साथ दिखे राजदूत को वापस पाकिस्‍तान भेजा” पाक मीडिया के इस दावे से फलस्‍तीन का इंकार

फलीस्‍तीन ने आतंकी हाफिज सईद के साथ मंच साझा करने वाले राजदूत वालिद अबु अली को फिर से पाकिस्तान में ही बहाल कर दिया है।  पाकिस्तान मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा है कि पाकिस्तान ने वालिद अबु अली को फिर से इस्लामाबाद में बहाल करने को हरी झंडी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फलीस्तीन ने येरूशलम पर अमेरिकी फैसले का विरोध करने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि फलीस्तीन के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी मीडिया के इस दावे से इंकार किया है। फलीस्तीन के विदेश

» Read more
1 … 570 571 572 573 574 … 888