चारा घोटाला: लालू यादव को सजा के बाद PM पर बरसे तेज प्रताप- मलाई तो नरेंद्र मोदी खा रहे हैं

चारा घोटाले में आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव को शनिवार को सजा का ऐलान हुआ। देवघर ट्रेजरी मामले में उन्हें साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उन पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। सजा के ऐलान के बाद लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया आई। उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा है कि जो गरीबों के लिए लड़ेगा, उनकी आवाज उठाएगा। उसे ही घेरा जाएगा। देश की जनता आक्रोश में है। पीएम मोदी बैठकर मलाई खा रहे हैं।

» Read more

ये हैं चुनी गई 2017 मे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में सक्रिय हैं। उन्हें साल 2017 में एशिया की सबसे सेक्सी महिला का स्थान हासिल हुआ है। वहीं फिलिपिनो अमेरिकी एक्ट्रेस और मॉडल लीजा सोबरानो को साल 2017 में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला है। वह साल 2016 में इस सूची में दूसरे नंबर पर थीं। लेकिन साल 2017 में उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया।   लीजा अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा ही चर्चा में रही हैं। उन्हें दुनिया का सबसे खूबसूरत

» Read more

CBSE Date Sheet 2018: इस महीने में होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, जल्द जारी होगी डेट शीट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के तहत 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा मार्च में आयोजित होंगी। फिलहाल इसके लिए डेट शीट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी। कुछ न्यूज़ पोर्टल की ओर से यह कहा जा रहा था कि 5 जनवरी को डेट शीट जारी कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि बोर्ड के किसी भी अधिकारी ने अभी तक रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की है। पिछले साल दसवीं और बारहवीं की कक्षाओं के लिए डेट शीट

» Read more

हरियाणा: मंत्री ने इनाम में दी थीं गायें, लौटाते हुए बॉक्‍सर बोली- दूध नहीं देती, उल्‍टे हमला करती हैं

हरियाणा की बीजेपी सरकार ने पिछले साल नवंबर में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मेडल जीतने वाले महिला बॉक्सरों को इनाम में गायें दी थी। पर ये गायें महिला बॉक्सरों के परिवार के लिए आफत बनकर आ गईं थी। ये मुश्किल इतनी बढ़ गई है कि तीन महिला बॉक्सरों ने इन गायों को राज्य सरकार को वापस कर दिया है। गाय पाने वाली महिला बॉक्सरों का कहना है कि ये गाये दूध नहीं देती हैं उल्टे घरवालों को मारकर जख्मी कर देती हैं। रोहतक की बॉक्सर ज्योति गुलिया ने कहा कि जब

» Read more

राफेल जेट डील पर कांग्रेस के बयानों से अनिल अंबानी ‘दुखी’, गांधी परिवार से अच्‍छे रिश्‍तों का दिया हवाला

अनिल अंबानी राफेल लड़ाकू विमान खरीद समझौते में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के आरोपों से दुखी हैं। कांग्रेस ने एयरोस्‍पेस क्षेत्र में कंपनी के अनुभव पर सवाल उठाया था। अनिल अंबानी ने अब कांग्रेस के कम्‍यूनिकेशन डिपार्टमेंट के प्रभारी और वरिष्‍ठ नेता रणदीप सुरजेवाला को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जाहिर की है। इसमें उन्‍होंने गांधी परिवार और अंबानी घराने के बीच अच्‍छे रिश्‍तों का भी हवाला दिया है। राफेल करार को लेकर पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले पर सवाल उठा चुके हैं। ‘हिंदुस्‍तान टाइम्‍स’ की रिपोर्ट

» Read more

मीसा भारती और पति के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल, अदालत ने ईडी को लगाई फटकार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की एक अदालत में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और उनके पति के खिलाफ धनशोधन मामले में दूसरा आरोपपत्र दायर किया जिसके बाद अदालत ने शनिवार को दोनों आरोपपत्रों पर पांच फरवरी को विचार करने का फैसला किया। मीसा और उनके पति शैलेश कुमार के खिलाफ जांच के सिलसिले में ईडी के बार बार आरोपपत्र दायर करने से नाराज विशेष न्यायाधीश एन के मल्होत्रा ने सुनवाई शुरू ना होने देने के लिए एजेंसी को फटकार लगायी। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप सुनवाई शुरू

» Read more

कर्नाटक: कांग्रेस सरकार बोली- हिंदुओं से ज्‍यादा मुस्लिमों को किया गिरफ्तार, किसी के साथ पक्षपात नहीं

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के समीप आते ही सतारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है। राज्‍य की सिद्दरमैया सरकार ने अल्‍पसंख्‍यक समुदाय का तुष्‍टीकरण करने के बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है। राज्‍य सरकार ने क‍हा कि किसी भी समुदाय के साथ पक्षपात नहीं किया गया है। हिंदुओं से ज्‍यादा मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने कहा कि अपराधियों और शरारती तत्‍वों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ धर्म या राजनीतिक जुड़ाव को

» Read more

BCCI से लड़ते-लड़ते पत्‍नी के जेवर बेचने की नौबत आ गई थी, इन्‍होंने दिलाया बिहार को उसका हक

बिहार क्रिकेट के लिए 4 जनवरी 2018 ऐतिहासिक दिन था। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार को रणजी ट्रॉफी में खेलने की अनुमति का निर्देश दिया। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस बाबत कहा कि यह फैसला क्रिकेट के हित को ध्यान में रख कर लिया जा रहा है। लेकिन यह इतना भी आसान नहीं था। बिहार को उसका हक दिलाने वाले असल हीरो आदित्य वर्मा हैं। वह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (कैब) के सचिव हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दी थी।

» Read more

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू लोक सभा भेज सकते हैं राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा के नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू लोकसभा में भेजेंगे। भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव की मांग पर राज्यसभा के सभापति वैकेंया नायडू ने शीत सत्र के आखिरी दिन इसके साफ संकेत दिए है। उन्होंने कहा कि यह विषय उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, इसीलिए वह इसे लोकसभा को भेजने का विचार कर रहें है।  आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों अरुण जेटली के नाम को

» Read more

भीमा कोरेगांव हिंसा: शिवसेना बोली- जाति संघर्ष के चलते अराजकता की तरफ बढ़ रहा महाराष्‍ट्र

महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भीमा कोरेगांव में हिंसा के लिए देवेन्द्र फड़णवीस सरकार पर हमले जारी रखते हुए आज (6 जनवरी) कहा कि जाति संघर्ष के कारण महाराष्ट्र ‘अराजकता और विध्वंस ’ की ओर बढ़ रहा है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया, ‘‘दलित बंद आयोजित कर रहे हैं और हिंदुत्ववादी संगठन मोर्चा निकाल रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि महाराष्ट्र समृद्धि की ओर बढ़ने की बजाए जाति संघर्ष के कारण ‘अराजकता और विध्वंस ’ की ओर बढ़

» Read more

निर्भया’ कांड की पांचवीं बरसी पर हुए शालीमार बाग गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में 16 दिसम्बर को एक पार्क में 16 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेपऔर उसके दोस्त पर हमले के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) असलम खान ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान शिव प्रसाद उर्फ बबुआ (33), अरुण यादव (36) और कमलेश उर्फ बाबा (28) के रूप में की गई है. आपको बता दें कि AknNews.com  ने इस कांड के बारे मे खबर दी थी पढ़े खबर: निर्भया की पांचवीं बरसी पर फिर शर्मसार हुई दिल्ली,

» Read more

राहुल गांधी ने बताया, जब जीनियस जेटली के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की GDP मिलती है तो क्‍या होता है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर जीडीपी के ताजा अनुमानों को लेकर चुटकी ली है। शुक्रवार (5 जनवरी) को केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का पहला अनुमान जारी कर बताया कि विकास दर 7 फीसदी से गिरकर 6.5 फीसदी के आसपास रहेगी। पिछले साल विकास दर 7.1 दर्ज की गई थी। 2015-16 में यह आठ फीसदी के करीब थी। वहीं, 2014-15 में विकास दर साढ़े सात फीसदी थी। इस पर राहुल गांधी ने बताया कि

» Read more

सीएम योगी आदित्‍यनाथ के दौरे से पहले रैन बसेरों में बांटे गये थे कंबल, सुबह वापस ले लिए गए

धानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के दौरे से ठीक पहले रैन बसेरों में आश्रय लेने वाले लोगों को कंबल दिए गए थे। सीएम योगी के शहर से जाने के तुरंत बाद अधिकारियों ने कंबल, गद्दे और तकिए वापस ले लिए। घटना के सामने आने के बाद स्‍थानीय पार्षद ने इसका यह कह कर बचाव किया है कि इन्‍हें बेहतर रख-रखाव के लिए वापस लिया गया। उन्‍हें हर रात कंबल और गद्दे दिए जाएंगे, ताकि वे सुरक्षित रहें। सर्दियों के मौसम में

» Read more

AAP के एनडी गुप्‍ता की राज्‍यसभा उम्‍मीदवारी मुश्किल में, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार एनडी गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस ने एनडी गुप्ता को बीजेपी का करीबी बताते हुए उनकी राज्यसभा उम्मीदवारी पर सवालिया निशान लगाया है। पार्टी ने चुनाव आयोग में गुप्ता की राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर आपत्ति दर्ज की है। पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट कर कहा है कि एनडी गुप्ता बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जीएसटी के समर्थक हैं और सरकार ने उनकी नियुक्ती 1.75 लाख करोड़ रुपए के स्वामित्व वाली नेशनल पेंशन स्कीम ट्रस्ट

» Read more

चारा घोटाले में लालू यादव को साढ़े तीन साल कैद की सजा और 5 लाख का जुर्माना

Lalu Prasad Yadav, Fodder Scam Case Verdict :  चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने आज (6 जनवरी) लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना लगाया है। देवघर ट्रेजरी मामले में फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाई गई है। अब लालू यादव को इस अदालत से जमानत नहीं मिल सकेगी। उन्हें जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। अगर लालू प्रसाद यादव 5 लाख रुपये का जुर्माना नहीं चुकाते तो उन्हें 6 महीने की अतिरिक्त

» Read more
1 573 574 575 576 577 888