केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन

केंद्रीय आवास व नगर विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को यहां राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। पुरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ विधानभवन पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। यह सीट गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। पूर्व रक्षा मंत्री पर्रीकर ने गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। हालांकि उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2020 तक था। मुख्यमंत्री ने पुरी के नामांकन के अवसर पर

» Read more

नाबालिग की शादी में शामिल हुए तो जाएंगे जेल

जनपद में बाल विवाह रोकने के लिए सरकारी महकमे ने होमवर्क शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रोबेशन विभाग द्वारा जल्द ही ग्राम प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों के जरिए जागरूकता अभियान चलाए जाने की योजना शुरू कर दिया गया है। बाल विवाह में शिरकत करने वाले न सिर्फ मां-बाप, बल्कि अन्य घराती व बराती और टेंट, कैटरर्स व पंडित और मौलवी भी दोषी माने जाएंगे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जनपद में बाल विवाह पांच फीसद से अधिक है, जिसमें नाबालिग लड़कियों की शादी होती है यह तथ्य जानकर विभाग ने

» Read more

संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को आधिकारिक भाषा की मान्यता दिलाने के प्रयास जारी: सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को बताया कि हिंदी को संयुक्त राष्ट्र में मान्यता दिलाने और एक आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार्य बनाने के लिए सरकार के प्रयास जारी हैं। लोकसभा में लक्ष्मण गिलुवा और रमा देवी के पूरक प्रश्न के उत्तर में सुषमा स्वराज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्रदान करने के लिए प्रस्ताव को दो तिहाई बहुमत से पारित करने के साथ सभी सदस्य देशों को इस पर होने वाले खर्च के लिए अंशदान करना होता है। इस संदर्भ

» Read more

हिन्दू समाज के एक होते ही ‘ब्रेकिंग इंडिया ब्रिगेड’ इसे तोड़ने के लिए हो जाता है सक्रिय: आरएसएस

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को कांग्रेस सहित अन्य विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि इस समय देश को तोड़ने के लिए ‘ब्रेकिंग इंडिया ब्रिगेड’ सक्रिय है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में संघ की समन्वय बैठक में हिस्सा लेने आए संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र में जारी हिंसा के पीछे संघ का हाथ होने के लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए कहा, “संघ पर आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत है, इसमें कुछ नया नहीं है। इस समय

» Read more

योगी सरकार का आदेश- सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजने के बाद दिखाना होगा कुंभ मेले का लोगो

उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में जल्द ही फिल्म शुरू होने से पहले सुनाए जाने वाले राष्ट्रगान के बाद कुम्भ मेले का नया प्रतीक चिह्न (लोगो) भी अनिवार्य रूप से दिखाया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बुधवार को पीटीआई को बताया कि प्रदेश के सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के बाद कुम्भ मेले का लोगो भी प्रदर्शित करना होगा। इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि लोग इस धार्मिक आयोजन के उद्देश्य और महत्व को जान सकें। उन्होंने बताया कि नए लोगो

» Read more

बलात्कार के आरोप में फरार ‘बाबा’ वीरेंद्र देव दीक्षित की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने दर्ज किए 3 मुकदमे

खुद को बाबा बताने वाले वीरेंद्र देव दीक्षित की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने दिल्ली में बुधवार को उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। जबकि, वीरेंद्र देव अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि वीरेंद्र देव दीक्षित पर आश्रम में लड़कियों को बंधक बनाकर रखने और वहां उनके साथ बलात्कार करने का आरोप है। बीते साल दिसंबर में नई दिल्ली के रोहिणी इलाके से उसके आश्रम से कई

» Read more

जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तान ने बरसाई गोलियां, बीएसएफ जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार (03 जनवरी) को फिर सीजफायर का उल्लंघन कर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को अपना निशाना बनाया है। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सुरक्षा बलों ने भी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने सांबा सेक्टर के चक्क दरूमा में सीजफायर का उल्लंघन किया है। बता दें कि आज ही पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में

» Read more

महाराष्ट्र बंद: जानिए कौन हैं संभाजी भिड़े जिनके एक इशारे पर 4-5 लाख युवा एक जगह जमा हो सकते हैं

पुणे के पास स्थित भीमा-कोरेगांव में एक जनवरी के दिन हुई हिंसा अब पूरे महाराष्ट्र में फैल चुकी है। महाराष्ट्र में हिंसा फैलाने के आरोप में मंगलवार को दो हिंदुवादी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राज्य के शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के जानेमाने नेता संभाजी भिड़े और समस्त हिंदू आघाडी के मिलिंद एकबोटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 85 वर्षीय भिड़े पर भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं वर्षगांठ के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप लगा है। भारीपा बहुजन महासंघ अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने शिवजगर प्रतिष्ठान के

» Read more

तीन तलाक बिलः सपा नेता नरेश अग्रवाल ने की मुस्लिम महिलाओं की बेइज्जती, कहा- भाजपा ने भेजा था

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद नरेश अग्रवाल एक बार फिर से विवादों में हैं। बुधवार को उन्होंने राज्यसभा में तीन तलाक बिल पेश किए जाने के दौरान मुस्लिम महिलाओं की बेइज्जती कर दी। उन्होंने कहा कि संसद के उच्च सदन की गैलरी में बुर्का पहने बैठीं महिलाएं सत्तारूढ़ दल की ओर से किया गया दिखावा थीं। भाजपा ने ही उन्हें वहां पर भेजा था। आपको बता दें कि लोकसभा से पास हो चुके तीन तलाक बिल को बुधवार को राज्यसभा में पेश किया गया था। इस दौरान कुछ मुस्लिम महिलाएं

» Read more

गुजरात: फिशरीज डिपार्टमेंट मिलने पर मंत्री खफा, कहा- क्या समुद्र किनारे जाकर मछली पकड़ूं?

गुजरात में विजय रुपानी सरकार की मुश्किलें बरकरार हैं। यहां पर मत्स्य पालन विभाग (फिशरीज डिपार्टमेंट) के मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी अपने पोर्टफोलियो से नाखुश हैं। उन्होंने इस बात को लेकर अपनी और अपने समुदाय की नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है, “यह विधायक के तौर पर मेरा पांचवां कार्यकाल है। तीसरी बार मुझे यह विभाग संभालने के लिए दिया गया है। क्या मैं समुद्र किनारे जाकर बैठूं और मछली पकड़ूं?” आपको बता दें कि सोलंकी को तीसरी बार मस्त्य पालन विभाग की कमान सौंपी गई है। राज्य के डिप्टी

» Read more

कुमार विश्‍वास को राज्‍य सभा का टिकट नहीं मिला तो भड़के समर्थक, अरविंद केजरीवाल पर यूं बरसे

आप से कुमार विश्वास की आस टूटने के बाद उनके समर्थक भावुक हैं। आम आदमी पार्टी की घोषणा के तुरंत बाद कुमार विश्वास ने कहा कि उन्हें सच बोलने की सजा मिली है और उन्हें यह शहादत कबूल है। कुमार विश्वास ने कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा चुने गये राज्यसभा उम्मीदवार को ‘महान क्रांतिकारी’ बताते हुए उन्होंने कहा कि वह उन्हें शुभकामना देते हैं। कुमार विश्वास ने अपने समर्थकों को धैर्य रखने को कहा है लेकिन सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास के फैन्स आप सरकार पर अपना गुस्सा

» Read more

अरविंद केजरीवाल पर बरसे योगेंद्र यादव- AAP से जुड़ा था, इस पर आज भी शर्म आती है

आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले जा चुके योगेंद्र यादव पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बरसे हैं। बुधवार को उन्होंने कहा है कि तीन सालों में उन्होंने केजरीवाल को लेकर लोगों से यह कहा था कि कोई उन्हें खरीद नहीं सकता। मगर आज समझ में नहीं आ रहा है कि वह उनके फैसले पर क्या कहें। वह हैरान हैं, स्तब्ध हैं और शर्मसार भी हैं। यादव की यह प्रतक्रिया आप की ओर से राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के बाद आई है। बुधवार को इस मसले

» Read more

दिल्ली: कोर्ट ने बलात्कार के आरोपी को किया बाइज्जत बरी, कहा- आपसी सहमति से बने थे संबंध

दिल्ली की एक अदालत ने एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप से एक व्यक्ति मुक्त करते हुए कहा कि वह लिव-इन संबंध में थे और उनके बीच शारीरिक संबंध आपसी सहमति से बने थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने व्यक्ति को बरी करते हुए आगे कहा कि उसपर विवाह का झूठा वादा करके महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप था। उन्होंने कहा कि महिला पहले से शादीशुदा थी इसलिए आरोपी द्वारा उसे गुमराह किए जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। न्यायाधीश

» Read more

‘अगर एकता देखना चाहते हैं तो सेना में शामिल होइए और देखिए’ जनरल बिपिन रावत की युवाओं से अपील

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भारत की एकता के विचार को महसूस करने के लिए युवाओं से थल सेना में भर्ती होने की अपील करते हुए कहा है कि लोगों को छोटी-मोटी पहचान तक नहीं अटकना चाहिए, बल्कि एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। रावत ने मंगलवार को कहा, ‘‘यदि आप एकजुटता महसूस करना चाहते हैं तो थल सेना में शामिल होइए और देखिए कि कैसे विभिन्न पृष्ठभूमि से आए हम लोग भारतीय के तौर पर साथ-साथ रहते हैं। पहले यह याद रखिए कि हम सभी भारतीय हैं। हमें इस

» Read more

सुशील गुप्‍ता ने अरविंद केजरीवाल से मांगा था 854 करोड़ का हिसाब, आप ने दिया राज्‍यसभा टिकट

आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के तौर पर संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एन डी गुप्ता के नामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि संजय सिंह पार्टी के जाने-माने चेहरे हैं। जबकि सुशील गुप्ता दिल्ली के एक कारोबारी हैं और एन डी गुप्ता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। सुशील गुप्ता कभी कांग्रेस के नेता हुआ करते थे। 2013 में सुशील गुप्ता कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस नेता अजय माकन ने दावा किया है कि उन्होंने 28 नवंबर को पार्टी

» Read more
1 579 580 581 582 583 888