पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव के परिवार से बदतमीजी का मामला गर्माया, संसद में बयान देंगी सुषमा स्वराज
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ पाकिस्तान में दुर्व्यवहार का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठा और सदस्यों ने पड़ोसी देश के इस कृत्य की कड़ी निंदा की। इस मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को सदन में बयान देंगी। शून्यकाल में शिवसेना के अरविंद सावंत, तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, अन्नाद्रमुक के एम थम्बीदुरई समेत अनेक सदस्यों ने सदन में इस मुद्दे को उठाया। इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि वह इस विषय पर कल सदन में वक्तव्य देंगी।
» Read more