बिहार: भागलपुर समेत पूरे राज्य में बालू-गिट्टी की किल्लत, दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट
भागलपुर समेत पूरे सूबे में बालू-गिट्टी के लिए हाहाकार मचा है। निर्माण के काम लगभग बंद हो गए है। हजारों दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराया है। बिहार सरकार ने पहली दिसंबर से सरकारी और सस्ती कीमत पर बालू – गिट्टी आपूर्ति का दावा किया था। जो बेमतलब साबित हो रहा है। खान व भूतत्व महकमा ने अखबारों में इश्तहार देकर बालू-गिट्टी की आपूर्ति के लिए तीन तरह के रास्ते सुझाए थे। पहला वेबसाईट के जरिए आर्डर करके , दूसरा कंट्रोल रूम के बेस टेलीफोन नंबर पर फोन
» Read more