भड़के लालू यादव, बोले- सद्दाम हुसैन की तरह फांसी पर चढ़ा दो, लेकिन नरेंद्र मोदी के सामने नहीं झुकूंगा
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दावा किया कि एक समय लोग बाघ और सियार से डरते थे लेकिन आज गाय से डरते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए भाजपा जिम्मेदार है। जिले के चेरकी स्थित एक अनाथालय के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालू ने कहा एक समय था जब लोग बाघ और सियार से डरते थे। लेकिन आज लोग गाय से डरने लगे हैं। इस प्रकार की स्थिति केवल भारतीय जनता पार्टी के लोगों की ही देन है।
» Read more