बांदीपुरा मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, गरुड़ फोर्स के दो कमांडो शहीद
जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपुरा जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय वायुसेना की विशेष इकाई गरुड़ कमांडो के दो जवान शहीद हो गए। इस दौरान दो आतंकवादी भी मारे गए। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, “अभियान के अनुभव और प्रशिक्षण के लिए सेना के साथ शामिल हुए ये दो गरुड़ जवान कार्रवाई के दौरान शहीद हो गए।” कालिया ने कहा कि सुरक्षा बलों और आतंवादियों के बीच मुठभेड़ बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके में हुई। इससे पहले रक्षा सूत्रों और पुलिस दोनों
» Read more