झारखंड: मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों के वेतन में फिर बढ़ोतरी
झारखंड सरकार ने बीते ढाई साल में दूसरी बार विधायकों, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री का वेतन बढ़ा दिया है। कैबिनेट सचिव एस.के.जी. रहाटे ने संवाददाताओं से कहा, “झारखंड कैबिनेट ने विधायकों, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष के नेता व मुख्यमंत्री के वेतन में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।” मुख्यमंत्री रघुबर दास की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछली बार वेतन बढ़ोतरी मई 2015 में हुई थी। मुख्यमंत्री का मूल वेतन (बेसिक सैलरी) मौजूदा 60,000 से बढ़ाकर 80,000 रुपये व विधायकों का मूल वेतन 30,000 से बढ़कर 40,000
» Read more