यूपी में 1 लाख 35 हजार रक्तदाताओं की सूची होगी जनता को समर्पित : शलभ मणि
ब्लड डायरेक्टरी में जिन कार्यकर्ताओं के नाम और नंबर दिए गए हैं वे साल भर में दो बार रक्तदान करेंगे। ये डायरी जिलों के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध रहेगी। लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूरे प्रदेश में चलाए गए रक्त जांच अभियान के बाद 1 लाख 35 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं की ब्लड डायरेक्टरी तैयार कर ली गई है। ये डायरेक्टरी कल नौ अगस्त को जनता को समर्पित कर दी जाएगी। डायरी में कार्यकर्ताओं के ब्लड ग्रुप और उनके नंबर लिखे हैं। ये ब्लड डायरेक्टरी किसी भी वक्त जरूरतमंदों के काम आएगी।
» Read more