दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा: सिर पर गठरी, हाथों में चिट्ठी का बंडल ले आप विधायक पीएम हाउस कूच
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए फिर से आंदोलन छेड़ दिया है। सोमवार (27 अगस्त) को पार्टी के विधायकों ने इस मुद्दे पर आम जनता के हस्ताक्षरों का बंडल और गठरी लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के निवास से प्रधानमंत्री निवास के लिए कूच किया। आप ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें साफ दिख रहा है कि पार्टी के विधायक हाथों में बंडल लेकर पीएम हाउस की तरफ रवाना हो रहे हैं। आप विधायक अलका लांबा भीड़ में आगे चल रही हैं।
» Read more