Mann ki Baat में बोले PM मोदी- दुख की इस घड़ी में केरल के साथ खड़ा है पूरा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। यह ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 47वां एपिसोड था। इस दौरान उन्होंने केरल में बाढ़ सहित शिक्षक दिवस और इंजीनीयरिंग सहित कई मुद्दों पर बातें की। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए उन्होंने देशवासियों को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की बधाई दी। कहा कि यह पर्व भाई और बहन के आपसी प्रेम व विश्वास का प्रतीक है। सदियों से सामाजिक सौहार्द का एक बड़ा उदाहरण रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय पूरा

» Read more

अमेरिका में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रमुख पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हमला, मुंह पर कालिख भी पोती

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के प्रमुख मंजीत सिंह जीके पर कैलिफोर्निया में कथित खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया, जिसमें उनका एक साथी घायल हो गया। न्यूयॉर्क के बाद कैलिफोर्निया पहुंचे सिंह ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य गुरु नानक जी की 550वीं जयंती के समारोहों के सिलसिले में सिख समुदाय से चर्चा करना था, जो अगले साल है। ‘शिरोमणि अकाली दल’ (एसएडी) के नेता पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले उन पर न्यूयॉर्क में हमला किया गया था। सिंह कैलिफोर्निया के युबा शहर स्थित प्रमुख गुरद्वारे

» Read more

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोले- 1984 के दंगों में कांग्रेस का हाथ नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के साथ हैं और हिंसा के दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए। गांधी ने लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के साथ बातचीत के दौरान कहा, “यदि किसी के खिलाफ हिंसा होती है, तो उसके लिए एक कानूनी प्रक्रिया है। कानूनी प्रक्रिया हर हाल में चलनी चाहिए और जिन लोगों ने हिंसा की है, उन्हें कानून के मुताबिक दंडित किया जाना चाहिए..और मैं इसका 100 फीसदी समर्थन करूंगा।”गांधी की यह टिप्पणी

» Read more

बीजेपी बैठक की रिकॉर्डिंग करने लगी महिला सांसद, भड़के पीएम ने डिलीट करवाया वीडियो

हाल ही में भाजपा नेतृत्व ने पार्टी सांसदों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में करीब 250 सांसद मौजूद रहे, जिनमें लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा के सांसद भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर बैठे थे और उनके साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, लालकृष्ण आडवाणी आदि गणमान्य लोग बैठे हुए थे। तभी पीएम मोदी की नजर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सांसद प्रियंका रावत पर पड़ी, जो कि इस बैठक की रिकॉर्डिंग करने में जुटी थीं। इस बात से पीएम मोदी नाराज हो

» Read more

शिवराज से भी ज्यादा फिट पीएम मोदी, योगी आदित्य नाथ की भी सांसें हो गई थीं तेज!

कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली द्वारा फिटनेस चैलेंज दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फिटनेस का एक वीडियो शेयर किया था। मोदी ने कहा था कि, “मैं योग के अलावा पंचतत्वों – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश से प्रेरित एक ट्रैक पर चलता हूं। यह मन को बेहद तरोताजा कर देने वाला है। मैं श्वसन क्रिया का अभ्यास भी करता हूं।” उस समय पीएम मोदी के वीडियो और उनके बयान पर काफी चर्चा हुई थी। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम यात्रा के दौरान एक बार फिर

» Read more

अटल जी का अस्थि कलश विसर्जन करते समय सांसद, पुलिस अधीक्षक सहित कई लोग नदी में गिर पड़े।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बीते 16 अगस्त को निधन दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसके अगले दिन 17 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार के बाद भाजपा ने उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न राज्यों की 100 नदियों में प्रवाहित करने की योजना बनाई। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा निकाल देश के विभिन्न नदियों में उनकी अस्थियों को प्रवाहित किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश के बस्ती में अमहट पुल के

» Read more

नेशनल हेराल्ड में राफेल डील को लेकर छपे लेख के कारण अनिल अंबानी ने ठोका 5000 करोड़ का मुक़दमा

मशहूर कारोबारी अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप समूह ने नेशनल हेराल्ड के खिलाफ 5000 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा राफेल डील के चलते दायर किया गया है। रिलायंस ग्रुप ने यह मुकदमा नेशनल हेराल्ड में राफेल डील को लेकर छपे एक लेख के कारण दायर किया है। इस लेख में राफेल फाइटर जेट डील को ‘अपमानजनक’ करार दिया गया था। नेशनल हेराल्ड के साथ ही रिलायंस समूह ने गुजरात कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल के खिलाफ भी 5000 करोड़ रुपए का एक अन्य मानहानि

» Read more

100 cr में दिलवाई माफ़ी? राम रहीम से रिश्तों पर अक्षय कुमार ने दी सफाई

बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम को अकाल तख्त से माफी दिलाने के मामले में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की भूमिका पर सवाल उठे हैं। हालांकि जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट पर अक्षय कुमार ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने राम रहीम को माफी दिलवाने के मामले में अहम भूमिका निभाने के सवाल को सिरे नकार दिया है। बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि वो तो सिरसा के डेरा प्रमुख से अपनी पूरी जिंदगी में एक बार भी नहीं मिले। सारी झूठी अफवाहें फैलाई गई हैं। अक्षय कुमार के मुताबिक उन्हें

» Read more

बिहार को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान चलाएगी राज्य सैन्य पुलिस, हर जिले में बनेंगे यूथ ब्रिगेड

बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए राज्य सैन्य पुलिस बल महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत 25 अगस्त को सोनपुर में एक जुलूस भी निकाला गया जिसमें भारी मात्रा में महिलाओं ने भी भाग लिया। बिहार सैन्य पुलिस के डीजी और अभियान के प्रमुख गुप्तेश्वर पांडेय ने इसे एक पवित्र अभियान बताया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की सफलता के लिए आयोजित इस अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य के हर जिले से कम से कम 100

» Read more

अडानी की कंपनी से लगा पतंजलि को झटका, कोर्ट पहुंची बाबा रामदेव की कंपनी

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को अडानी ग्रुप से जोरदार झटका लगा है। पतंजलि के रुचि सोया कंपनी को खरीदने के सपने पर गौतम अडानी ने पानी फेर दिया है। दरअसल, कर्ज में दबी कंपनी रुचि सोया के लेंडर्स की समिति ने 96 फीसदी मतदान के साथ अडानी विल्मर द्वारा लगाई गई बोली को मंजूरी दे दी है। रुचि सोया के लेंडर्स की मंजूरी के बाद पतंजलि को अडानी ग्रुप से जोरदार झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 घंटे की वोटिंग प्रक्रिया के बाद लेंडर्स ने गौतम

» Read more

कांग्रेस में वापसी के बाद कश्‍मीर पहुंचे मणिशंकर अय्यर, बोले- वार्ता में हुर्रियत भी हो शामिल

करीब आठ माह बाद कांग्रेस पार्टी में वापसी के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर इन दिनों कश्मीर में हैं। यहां उन्होंने कहा कि कश्मीर विवाद को समाप्त करने के लिए हुर्रियत को भी सभी वार्ता में शामिल किया जाना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, “अगर मैं यहां आ रहा हूं तो इसका मतलब है कि मैं कश्मीरियों को अपना समझता हूं। अगर कोई हमसे अलग होना चाहता है तो हमें उससे भी बात करनी चाहिए। मैं बहुत सारे कश्मीरियों को जानता हूं जो भारत के

» Read more

रक्षा मंत्रालय ने 46000 करोड़ के रक्षा खरीद बजट को दी मंजूरी, खरीदे जाएंगे 21,000 करोड़ में 111 हेलिकॉप्‍टर

शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए रक्षा मंत्रालय ने 46000 करोड़ के रक्षा खरीद बजट को मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलने के बाद 21000 करोड़ में नौसेना के लिए 111 हेलिकॉप्‍टर खरीदे  जाएंगे। यह फैसला किसी भी तरह की खरीद पर मंत्रालय के सर्वोच्च निर्णय लेने वाली कमेटी रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में लिया गया। बैठक में डीएसी ने लगभग 24,879 करोड़ रुपये के कुछ अन्य खरीद प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी है। इसमें सेना के लिए 3,364 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 150 स्वदेशी डिजाइन किए गए उन्नत टॉवड

» Read more

बलात्कार के आरोप में जेल में बंद राम रहीम का 13 किलो कम हुआ वजन और सफेद हो चुकी दाढ़ी, जानें कैसे कट रही जिंदगी

बलात्कार के दोष में करीब एक साल से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम का वजन करीब 13 किलो तक कम हो गया है। अब उसका वजह 92 किलो रह गया है। पिछले साल 25 अगस्त को जब उसे जेल भेजा गया था तब उसका वजन 105 किलो था। उसके चेहरे की चमक भी फीकी पड़ गई है और दाढ़ी सफेद हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि राम रहीम का वजन घटने की वजह चिंता है या कसरत, इसकी जानकारी वो खुद ही दे सकता

» Read more

राजस्थान: 60 प्रतिशत विधायकों के टिकट काटेगी बीजेपी? प्रभारी बोले- गलतफहमी में न रहें MLA

राजस्थान की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आने वाले विधानसभा चुनावों में विरोधी लहर को साधने के लिए कुछ मंत्रियों समेत 60 फीसदी मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। पार्टी ने मूल्यांकन के लिए विधायकों के प्रदर्शन पर एक अंदरूनी सर्वेक्षण किया है। वर्तमान में विधानसभा की 200 सीटों में से 160 सीटों पर बीजेपी विधायक काबिज हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक राजस्थान के बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पार्टी केवल जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देगी। उन्होंने कहा, ”मौजूदा विधायकों को कोई गलत फहमी

» Read more

कांग्रेस ने शुरू की 2019 की तैयारी, राहुल गांधी ने बनाई तीन कमेटी, कोर ग्रुप भी गठित

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पूरे देश में इन चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राजनीतिक गलियारों में भी 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर हलचलें तेज होती जा रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल मिशन 2019 की तैयारियों में बिजी होते जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी मिशन 2019 की तैयारियों में जोरशोर से जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिशन 2019 को ध्यान में रखते हुए 25 अगस्त को 9 सदस्यीय कोर ग्रुप कमेटी का गठन किया

» Read more
1 89 90 91 92 93 888