सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के मंत्री को कहा शुक्रिया, यह है वजह

सरकार बदलने के साथ ही कई संसदीय क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्य भी प्रभावित हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल है अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों का। ऐसे आरोप हैं कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से यहां प्रस्तावित विकास कार्य या तो बंद कर दिए गए हैं, या फिर वे बेहद धीमी गति से चल रहे हैं। बता दें कि ये हाई प्रोफाइल सीटें कांग्रेस के लिए बेहद अहम हैं, क्योंकि अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी

» Read more

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के स्वागत में छत्तीसगढ़ सरकार ने लगवाए होर्डिंग, बाद में हटवाए

हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार के जनसंपर्क विभाग ने राजधानी रायपुर और बिलासपुर में विशाल होर्डिंग लगवाए थे। ये होर्डिंग सुप्रीम कोर्ट के चीफ ​जस्टिस दीपक मिश्रा के स्वागत में लगवाए गए थे। लेकिन इन होर्डिंग पर विवाद बढ़ता देखकर तमाम होर्डिंग हटा दिए गए हैं। होर्डिंग हटाने का फैसला कथित तौर पर न्यायिक अधिकारियों के बीच बढ़ती काना-फूसी को देखते हुए लिए गया है। वैसे बता दें कि चीफ जस्टिस 25 अगस्त को कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। द स्क्रॉल में प्रकाशित खबर

» Read more

केरल पर भारत में बहस- 700 करोड़ लें क‍ि नहीं? यूएई बोला- हमने तो घोषणा ही नहीं की

केरल में भीषण बाढ़ ने व्‍यापक पैमाने पर तबाही मचाई है। केंद्र सरकार के अलावा व्‍यक्तिगत स्‍तर पर भी लोगों ने दक्षिणी राज्‍य के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। मीडिया रिपोर्ट में संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) की ओर से भी 700 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की पेशकश करने की बात सामने आई थी। केंद्र ने स्‍थापित मापदंडों को आधार बनाते हुए इसे स्‍वीकार करने से इनकार कर दिया था। इसको लेकर सियासत गरमा गई। केरल में सत्‍तारूढ़ वाम दल और केंद्र में सत्‍तासीन बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप भी

» Read more

घटते कद से परेशान होकर आशुतोष और आशीष ने छोड़ी आप? अरविंद केजरीवाल के ट्वि‍टर अकाउंट दे रहा ये संकेत

आम आदमी पार्टी के अंदरखाने में वर्चस्व को लेकर चल रही जंग में नयी बातें सामने आ रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल के ट्विटर अकाउंट की स्कैनिंग से पता चलता है कि आशुतोष और आशीष खेतान के इस्तीफे से काफी पहले ही आप बॉस की इनसे दूरियां बढ़ चुकी थीं। ट्विटर पर बेहद सक्रिय केजरीवाल ने आशुतोष और आशीष खेतान के ट्वीट को रीट्वीट कर बंद कर दिया था। केजरीवाल के ट्विटर अकाउंट पर पिछले दो महीने की गतिविधियों पर नजर डालें तो पता चलता है कि इतनी लंबी अवधि में

» Read more

मुस्‍ल‍िम दंपती ने ह‍िंदू को गोद लेकर बेटी की तरह पाला, अब मंद‍िर में ह‍िंदू से कराई शादी

केरल के मुस्लिम परिवार ने अपने फैसले से प्यार की नई इबारत लिख दी है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी उसके धार्मिक रीति—रिवाजों के मुताबिक मंदिर में पारंपरिक मलयाली विधि—विधान से की है। ये शादी केरल के कोझिकोड जिले के स्थानीय मंदिर में पूरे विधि—विधान से संपन्न हुई है। बता दें कि मंजू नाम की हिंदू लड़की को मुस्लिम मजीद और रमल ने पाल—पोसकर बड़ा किया था। इंडिया टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, रविवार (19 अगस्त) को, मंजू की शादी सुब्रम्ण्यन के साथ कोझिकोड के स्थानीय मंदिर में संपन्न

» Read more

Train 18: घूमने वाली सीट, माड्यूलर शौचालय, 160 किमी/घंटे की रफ्तार, सितंबर से शुरू होगा ट्रायल

भारतीय रेल देश में निर्मित बहुप्रतीक्षित सेमी हाईस्पीड ‘ट्रेन 18’ का परीक्षण सितंबर से शुरू करेगी। रेल मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, अगर परीक्षण सफल होता है तो ‘ट्रेन 18’ को सितंबर से शुरू भी किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि ट्रेन रेल के बेड़े में परीक्षण के बाद ही शामिल की जाएगी। भारतीय रेल के तकनीकी सलाहकार अनुसंधान डिजाइन व मानक संगठन (आरडीएसओ) इसका परीक्षण करेगा और ट्रेन को मान्यता देगा। इससे पहले ‘ट्रेन 18’ के जुलाई में शुरू होने वाली थी। ‘ट्रेन 18’ चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच

» Read more

राजस्थान के टोंक जिले में कांवड़ियों पर कुछ लोगों द्वारा पथराव के बाद फैली हिंसा, धारा 144 लागू

राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा इलाके में कुछ कांवड़ियों पर समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बवाल के बाद इलाके के बाजार भी बंद रहे। खबर के अनुसार, गुरुवार की शाम कांवड़ियों का एक दल पर मालपुरा इलाके में समुदाय विशेष के इलाके से गुजर रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों पर हमला

» Read more

अटल अस्‍थ‍ि कलश यात्रा: जमकर नियम तोड़ रहे भाजपाई, मारपीट तक कर रहे

बीजेपी दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश देशभर में लेकर जा रही है। अलग-अलग राज्यों में बीजेपी अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है और अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आयोजित कर रही है लेकिन कई मौकों पर यह यात्रा हंगामे की भेंट चढ़ रही है। बीजेपी कार्यकर्ता नियमों को ताक पर रख कर यात्रा निकाल रहे हैं। गुरुवार (23 अगस्त) को लखनऊ में अस्थि कलश यात्रा में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने न केवल पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया बल्कि दारोगा के साथ धक्कामुक्की और

» Read more

ऐसी गरीबी कि सड़ा हुआ मांस खाने के लिए मजबूर हुए इस देश के नागरिक!

लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था बेहद बुरे दौर में पहुंच चुकी है और वहां खाने-पीने के सामान की भी काफी किल्लत हो रही है। वेनेजुएला के दूसरे सबसे बड़े शहर माराकाइबो में लोग सड़ा हुआ मांस खाने को मजबूर हैं। दरअसल इस शहर में बिजली काफी दिक्कत है, जिसके चलते यहां के रेफ्रीजरेटर बंद पड़े हैं और लोगों को सड़ा हुआ मांस खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह सड़ा हुआ मांस दरअसल मीट दुकानदार सस्ती दर पर बेच

» Read more

लालू यादव को हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत 3 महीने बढ़ाने की याचिका खारिज, जाना होगा जेल

चारा घोटाले में सजा पा चुके आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी अंतरिम जमानत की अवधि तीन महीने बढ़ाने की याचिका को अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने उन्हें इस महीने की 30 तारीख तक सरेंडर करने का वक्त दिया है। बता दें कि लालू को बिगड़ती सेहत के आधार पर ही अंतरिम जमानत मिली थी। कोर्ट ने 11 मई को उन्हें 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। उनका मुंबई के इस अस्पताल में इलाज चल रहा

» Read more

राहुल गांधी समेत इन 13 कांग्रेसियों पर पैनी नजर रखते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने सभी मंत्रियों को भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और सोशल मीडिया के जरिए ही जनता से संवाद बनाने का मंत्र दिया है। पीएम की सक्रियता का अंदाजा इससे भी लगा सकते हैं कि एक तरफ जहां वो हर छोटे-बड़े मुद्दे पर ट्वीट करते हैं, वहीं विपक्षी खेमे के नेता क्या लिखते-बोलते हैं, उस पर भी पैनी नजर रखते हैं। ‘द प्रिंट’ के मुताबिक पीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहिल गांधी समेत 12 कांग्रेसी नेताओं पर

» Read more

जाधव मामले में वियना संधि का उल्लंघन साबित करेगा भारत

अंतरराष्ट्रीय अदालत में कुलभूषण जाधव मामले की सुनवाई को लेकर लिखित तौर पर जमा कराई गई दलीलों के आधार पर भारत सरकार बहस की तैयारी में जुट गई है। वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे की अगुआई में भारतीय अधिवक्ताओं की टीम इस मामले में जाधव को बचाने के लिए दलीलें रखेगी। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि जाधव के मामले में पाकिस्तान ने हर कदम पर वियना संधि का उल्लंघन किया है। फरवरी में जब आइसीजे में बहस होगी, तब पाकिस्तान के सबूत नहीं टिकेंगे। इससे पहले पाकिस्तान

» Read more

केरल में जब मस्जिद में भर गया पानी तब हिंदुओं ने नमाजियों के लिए खोल दिए मंदिर के दरवाजे

केरल में बाढ़ का पानी बकरीद (22 अगस्त) के दिन भी परेशानी का सबब बना रहा। यहां की एक मस्जिद में लबालब पानी भर गया था, जिससे वहां पर न तो कोई जा सका और न ही नमाज अदा की जा सकी। ऐसे में हिंदू समुदाय के लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। हिंदुओं ने नमाजियों के लिए एक मंदिर के दरवाजे खोल दिए, जहां हॉल में उन्हें नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई। मुस्लिमों ने इसके बाद एक-दूजे को बकरीद की मुबारकबाद दी। यह मामला कोचुकवाडू की

» Read more

मध्‍य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी ने खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या

मध्‍य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निजी सुरक्षा अधिकारी ने भोपाल में आत्महत्या कर ली है। ये हादसा बुधवार को देर रात हुआ। आत्महत्या का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के एसपी धर्मवीर यादव ने मीडिया को जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मरने वाले सुरक्षा अधिकारी का नाम राममोहन दौनेरिया है। एसपी के मुताबिक, बुधवार की रात करीब 12 बजे कमला नगर थाने में फोन आया था। फोन डायल 100 को किया गया था। ये फोन राममोहन

» Read more

गुजरात में बोले नरेंद्र मोदी- 2022 तक हो सबका घर अपना, ये है मेरा सपना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनका सपना है कि जब देश साल 2022 में अपनी आजादी के 75 साल पूरा होने का जश्न मना रहा हो, उस वक्त तक हर परिवार के पास अपना घर हो। ये उच्च गुणवत्ता वाले घर प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत बनाए जाएंगे और किसी का भी इन्हें हासिल करने के लिए एक रुपये की भी रिश्वत नहीं देनी होगी। ये बातें प्रधानमंत्री ने गुजरात के वलसाड़ कस्बे के जुजवा गांव में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सभा को संबोधित करते हुए

» Read more
1 91 92 93 94 95 888