चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के स्वागत में छत्तीसगढ़ सरकार ने लगवाए होर्डिंग, बाद में हटवाए
हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार के जनसंपर्क विभाग ने राजधानी रायपुर और बिलासपुर में विशाल होर्डिंग लगवाए थे। ये होर्डिंग सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के स्वागत में लगवाए गए थे। लेकिन इन होर्डिंग पर विवाद बढ़ता देखकर तमाम होर्डिंग हटा दिए गए हैं। होर्डिंग हटाने का फैसला कथित तौर पर न्यायिक अधिकारियों के बीच बढ़ती काना-फूसी को देखते हुए लिए गया है। वैसे बता दें कि चीफ जस्टिस 25 अगस्त को कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। द स्क्रॉल में प्रकाशित खबर
» Read more