गिफ्ट में मिलने वाली चीजें कैसे करती हैं आपके जीवन को प्रभावित, जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार

जन्मदिन, शादी-विवाह जैसे अन्य शुभ अवसरों पर गिफ्ट के लेने-देने का चलन खूब है। कहते हैं कि गिफ्ट लेने वाले को जितनी खुशी होती है, उतनी ही खुशी देने वाले को भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिफ्ट के लेन-देन से आपका जीवन भी काफी हद तक प्रभावित होता है। जी हां, ज्योतिष शास्त्र में गिफ्ट के लेन-देन के बारे में विस्तार से बात की गई है। मालूम हो कि गिफ्ट के लेन-देन की परंपरा कोई नई नहीं है, बल्कि सदियों से चली आ रही है। मान्यता

» Read more

जानिए लोग क्यों करते हैं पीपल के पेड़ से जुडे़ ये पांच टोटके

पीपल का पेड़ हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए खास महत्व रखता है। कई सारे लोग पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ की पूजा करने से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं और परिवार में समृद्धि आती है। इसके साथ ही पीपल के पेड से जुड़े कुछ टोटके भी खूब अपनाए जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच टोटकों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां पर यह भी जाना जाएगा कि ये टोटके किस खास मकसद

» Read more

वास्तु के हिसाब से घर के दरवाजे के पास भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये वस्तुएं

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर पर इस्तेमाल होने वाली प्रत्येक वस्तु की हमारे जीवन पर कुछ सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले तमाम लोग अपने घर का निर्माण वास्तु के हिसाब से ही करवाते हैं। इसके साथ ही घर पर प्रयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं का चयन भी वास्तु के अनुसार ही किया जाता है। इस सबके बीच क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में इस बात का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है कि घर के

» Read more

ये है रहस्यों से भरा माता का मुंडेश्वरी मंदिर जहाँ दी जाती है रक्तहीन बलि, जानिए कैसे

बिहार के कैमूर में माता मुंडेश्वरी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु काफी दूर-दूर से आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि माता मुंडेश्वरी की श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना करने पर भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। माता मुंडेश्वरी मंदिर की खास बात यह है कि इसे देश के 51 शक्तिपीठों में गिना जाता है। ऐसे में इस मंदिर की महत्ता और भी अधिक हो जाती है। बता दें कि मुंडेश्वरी मां का यह मंदिर पवरा पहाड़ी पर स्थित है। ऐसा बताया

» Read more

गणेश जी को समर्पित है बुधवार, जानिए गणपति को लगाना चाहिए किसका भोग

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। इस दिन गणेश के भक्त बड़ी ही श्रद्धाभाव से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिसके ऊपर गणेश जी की कृपा होती है उसके जीवन के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं। वह व्यक्ति एक सुख-सम्पन्न जीवन व्यतीत करता है और अपने प्रयासों में निरंतर सफलता हासिल करता जाता है। इन सबके बीच गणपति जी की आराधना करने की एक खास विधि बताई गई है जिसका पालन किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही बुधवार को गणेश जी की

» Read more

MP के इस मंदिर में सिर के बल खड़ी है बजरंग बली की मूर्ति, जानिए वजह

मध्य प्रदेश(MP) के इंदौर शहर में बजरंग बली का एक बड़ा ही अनोखा मंदिर स्थित है। दरअसल इस मंदिर में बजरंग बली की सिर के बल खड़ी मूर्ति स्थित है। इस मंदिर को दुनिया का इकलौता ऐसा मंदिर कहा जाता है जहां पर हनुमान जी यानी बजरंग बली की ऐसी प्रतिमा स्थित है। बताया जाता है कि इलाहाबाद के कुछ मंदिरों में बजंरग बली की लेटी हुई प्रतिमाएं हैं। लेकिन उल्टे खड़ी इस मूर्ति की कोई दूसरी मिसाल नहीं मिलती। इस प्रकार से इंदौर शहर से 25 किलोमीटर दूर उज्जैन रोड

» Read more

…जब श‍िवजी के तेज से पैदा हुआ जलंधर पार्वती को ही करने लगा परेशान, जान‍िए कैसे देवताओं ने पाया छुटकारा

भगवान शिव और पार्वती जी से जुड़े हुए तमाम प्रसंग बड़े ही प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में से एक है पार्वती द्वारा शिव से धरती पर भगवान के अवतार की वजह पूछे जाने का प्रसंग। जी हां, श्रीमद् देवी भागवत् पुराण में इस प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया है। इसके मुताबिक पार्वती द्वारा उपरोक्त सवाल पूछे जाने पर शिव ने कहा था कि इसकी एक नहीं बल्कि कई सारी वजहें हैं। इस बात को स्पष्ट करने के लिए शिव जी ने पार्वती को जलंधर से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुनाया

» Read more

गुलाबनंद ओझा बने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 29वें सरदार पंडा

द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा वैद्यनाथ मंदिर के सरदार पंडा के पद पर गुलाबनंद ओझा को बाकायदा विधि-विधान से पदासीन किया गया। ये 29वें सरदार पंडा है। ये अजितानंद ओझा के बड़े बेटे हैं। पंडा समाज के शोभन नरौने ने बताया कि सरदार पंडा का पद वंशानुगत होता है। 28 वें सरदार पंडा अजितानंद ओझा का 22 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे 85 साल के थे। उनकी तेहरवीं के रोज यह रश्म अदायगी की गई। ज्येष्ठ महीने की पंचमी की सुबह सरदार पंडा की गद्दी

» Read more

गुजरात के इस मंदिर में है 5000 साल पुराना शिवलिंग, बहुत ही खास है ये शिवलिंग

हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता बताए जाते हैं। इनमें भगवान शंकर अपना खास महत्व रखते हैं। शिव जी के भक्तों की संख्या बहुत ही ज्यादा है। ये भक्त बड़ी ही श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। मालूम हो कि शिव जी की पूजा में शिवलिंग अपनी अलग महत्ता रखता है। सामान्य तौर पर ऐसा भी कहा जाता है कि बिना शिवलिंग के शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे शिवलिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जो 5000

» Read more

सबसे पवित्र माना जाता है यह शिवलिंग, पूजा के वक्त इन बातों का रखें ध्यान

शिव जी की पूजा में शिवलिंग का विशेष महत्व है। सामान्य तौर पर ऐसा भी कहा जाता है कि बिना शिवलिंग की पूजा किए शिव जी की आराधना अधूरी रहती है। बता दें कि शिवलिंग को भगवान शिव का निराकार स्वरूप कहा गया है। ऐसे में शिव भक्तों के लिए शिवलिंग का महत्व और भी अधिक हो जाता है। इसके अलावा शिवलिंग में शिव जी और मां शक्ति दोनों का ही वास है। इस तरह से शिवलिंग की पूजा करने से शिव और मां शक्ति दोनों की ही आराधना हो

» Read more

मणिकर्णिका घाट के निर्माण को लेकर प्रसंग है बड़े ही प्रसिद्ध, जानें इसके निर्माण से लेकर इसकी महत्ता

बनारस के मणिकर्णिका घाट को मुक्ति का मार्ग बताया गया है। कहा जाता है कि मणिकर्णिका घाट पर चिता का जलना सौभाग्य की बात होती है। कहते हैं कि मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मणिकर्णिका घाट का आलम यह है कि यहां पर सदा शव दहन चल रहा होता है। इस घाट पर जलती आग बुझने का नाम ही नहीं लेती है। दूसरी तरफ, मणिकर्णिका घाट के निर्माण को लेकर कई सारे प्रसंग बड़े ही प्रसिद्ध हैं। आज हम इन्हीं कुछ

» Read more

जानिए क्या है गंगा दशहरा, इस बार बन रहा लाभकारी संयोग

हिंदू धर्म में गंगा नदी का विशेष महत्व है। हिंदुओं के बीच गंगा नदी की पवित्रता की मिसाल दी जाती है। भारत में यह लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है। ऐसा कहा जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने का मौका भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है। कहते हैं कि गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को उसके पाप कर्मों से छुटकारा मिल जाता है। व्यक्ति के जीवन में पवित्रता आती है और वह एक सुखमय जीवन जीता है। इस सबके बीच कुछ खास मौकों पर गंगा

» Read more

भगवान विष्णु से जुड़ा है केले का पेड़, पूजा से धन प्राप्ति की है मान्यता

हिंदू धर्म में केले के पेड़ को बहुत ही पवित्र बताया गया है। केले का पेड़ भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि केले के पेड़ में ही विष्णु जी का वास है। केले के पेड़ की पूजा से जीवन में सुख शांति आने की मान्यता है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम पूर्ण संबंध बना रहता है और लोग एक-दूसरे की काफी मदद करते हैं। इसके अलावा केले के पेड़ की पूजा से धनलाभ होने की भी बात कही गई है। दरअसल गुरु वृहस्पति को भगवान

» Read more

भगवान विष्णु ने लिया था मत्स्य अवतार, ऐसे की थी सृष्टि की रक्षा

भगवान विष्णु से जुड़े हुए तमाम प्रसंग बड़े ही प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में से एक है उनके द्वारा मत्स्य रूप धारण करने का प्रसंग। इस प्रसंग का जिक्र विष्णु पुराण में किया गया है। बताया जाता है कि विष्णु जी ने कुल 10 रूप धारण किए थे। इनमें से पहला रूप मत्स्य का था। विष्णु जी ने यह रूप उस वक्त धारण किया था जब धरती पर प्रलय आने वाली थी। कहते हैं कि इस सृष्टि की रक्षा के लिए उन्होंने ऐसा किया था। सत्यव्रत मनु से धरती पर मनुष्य

» Read more

जाने क्यूँ भगवान शिव और भगवान राम के बीच हुआ था प्रलयकारी युद्ध, पढ़ें ये रोचक प्रसंग

भगवान राम और शिव जी से जुड़े हुए तमाम प्रसंग बड़े ही प्रसिद्ध हैं। इन्हीं प्रसंगों में से एक है राम और शिव जी के बीच हुआ प्रलयकारी युद्ध। जी हां, यह बात सुनने में अजीब लग सकती है, लेकिन पुराणों के मुताबिक राम और शिव जी में यह युद्ध हुआ था। यह घटना उस समय पेश आई थी जब श्रीराम का अश्वमेघ यज्ञ चल रहा था। राम के अनुज शत्रुघ्न के नेतृत्व में वीरों की भारी सेना कई सारे प्रदेशों पर जीत हासिल करती जा रही थी। शत्रुघ्न के

» Read more
1 7 8 9 10 11 24