डूब रहे जंगी बेड़ा को नही छोड़ा और लड़ते हुए जहाज के साथ ले ली जल समाधि, ये है कैप्टन मुल्ला की वीर गाथा

जिम्मेदारी जीवन से बड़ी होती है और उससे बड़ा देश, यही भावना उस वक्त भारत के महान सपूत, भारतीय नौसेना के अधिकारी और आईएनएस खुकरी के कप्तान महेंद्र नाथ मुल्ला की रही होगी जब उन्होंने जान बचाने का मौका छोड़कर डूबते हुए अपने जहाज के साथ समंदर में जल समाधि ले ली थी। उनका वह फैसला आज भी शोध का विषय बना हुआ है और यह मान लिया जाता है कि कप्तान ने नौसेना परंपरा को निभाते हुए ऐसा कदम उठाया। 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ी

» Read more

आज के ही दिन 1,40,000 लोगों के साथ खाक हुआ था जापान का हिरोशिमा, घंटी बजाकर किया याद

जापान के शहर हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने के 73 वर्ष पूरे होने पर आज सुबह एक घंटी बजाकर उस दिन को याद किया गया जब विश्व का पहला परमाणु हमला हुआ था। साथ ही शहर के मेयर ने आगाह किया कि विश्व भर में बढ़ता राष्ट्रवाद शांति के लिए खतरा बन चुका है। हिरोशिमा के पीस मेमोरियल पार्क के ऊपर आज आसमान उसी तरह साफ था जैसे छह अगस्त,1945 को था जब अमेरिकी बी-29 बमवर्षक ने बंदरगाह वाले इस शहर में सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए घातक

» Read more

आज ही किया गया था भारत में पहला मोबाइल कॉल, तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने की थी पहली कॉल

आज ही के दिन यानी 31 जुलाई 1995 को भारत में पहली दफा मोबाइल से बात की गई थी। पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु  ने पहली कॉल लगाई थी। इकोनॉमिक्स टाइम्स के लिए लिखे ब्लॉग में Viom Networks के चीफ मेंटर उमंग दास ने भारत में मोबाइल क्रांति पर प्रकाश डाला है। उमंग दास के मुताबिक उस वक्त मोबाइल क्रांति कल्पना से परे थी जब पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने पहली कॉल तब के कंद्रीय संचार मंत्री सुख राम को लगाई थी। उमंग दास ने

» Read more

आज मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि, उनकी मौत पर लोग उनकी कब्र से अपने घरों को मिट्टी भी ले गए थे

गायक मोहम्मद रफी देश के सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्व में से एक रहे हैं। आज की जनरेशन की फेवरेट म्यूजिक प्ले लिस्ट में मोहम्मद रफी का नाम सबसे ऊपर आता है। अपनी गायकी से सबके दिल को छू लेने वाले मोहम्मद रफी साहब की आज पुण्यतिथि है। मोहम्मद साहब का जन्म 24 दिसंबर 1924 को हुआ था। अपने जीवन में उन्होंने अपने गानों से लेकर अपनी जीवनशैली तक सभी को प्रभावित किया। आज भी मोहम्मद साहब अपने गानों के जरिए उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। आज की नई

» Read more

आज देश माना रहा प्रसिद्ध क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर आजाद का 112वां जन्‍मदिन

चंद्र शेखर आजाद प्रसिद्ध क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आज देश आजाद का 112वां जन्‍मदिन मना रहा है। चंद्र शेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के गांव भाबरा में हुआ था। चंद्र शेखर आजाद का असली नाम चंद्र शेखर तिवारी था। उनके पिता का नाम सीताराम तिवारी जबकि उनकी मां का नाम जगरानी देवी तिवारी था। जगरानी देवी, सीताराम तिवारी की तीसरी पत्नी थीं। उनकी पहली दो पत्नियों का निधन कम उम्र में ही हो गया था। चंद्र शेखर आजाद मूल रूप

» Read more

आठ साल से डॉक्टर हाथी बने थे कवि कुमार आजाद, ऐसे मिला था रोल

सब टीवी के कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉक्टर हंसराज हाथी यानी कवि कुमार आजाद (46) का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। कवि बीते कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कवि कुमार आजाद के निधन की खबर निर्माता असित मोदी ने की। मोदी ने कहा, ”दोपहर को करीब 12.10 बजे कवि को अस्पताल लाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था।

» Read more

करगिल शहीद की लव स्टोरी: ब्लेड निकाला फिर उंगली काटी और प्रेमिका की मांग में भर दिया खून

20 जून 1999। आधी रात का वक्त। करगिल की लड़ाई चल रही थी। समुद्र तट से हजारों फीट ऊपर स्थित बर्फ में ढकी चोटियां गोले-बारुद और फायरिंग की आवाज से कांप जाती थीं। इंडियन आर्मी श्रीनगर-लेह मार्ग स्थित सामरिक रुप से अहम चोटी संख्या 5140 को दुश्मनों से आजाद कराने के लिए जी-जान एक किये हुए थी। सूरमाओं की इस टोली की कमान थी कैप्टन विक्रम बत्रा के हाथ में। 25 साल के इस युवा ऑफिसर की ये पहली बड़ी लड़ाई थी। हालांकि पाकिस्तानी घुसपैठिए ऊंचाई पर काबिज थे। वे

» Read more

जानें कारगिल युद्ध के दौरान दो घंटे में 15 पाकिस्तानी सैन‍िक को ढेर करने वाले इस शहीद की कहानी

कारगिल के युद्ध में देश के कई बहादुर जवानों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश का मान बचाया था। देश के इन शूरवीरों ने विपरीत मौसम और परिस्थितियों में भी अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया था। ऐसे ही शहीद राजस्थान के शेखावाटी अंचल के झुंझुनू जिले के रहने वाले सूबेदार हरफूल सिंह कुलहरी थे। जिन्होंने सिर्फ दो घंटे में 2 बंकर तबाह करके 15 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत की नींद सुला दिया था। उनका शौर्य देखकर दुश्मन सैनिक पोस्ट छोड़कर भाग खड़े हुए ​थे। शहीद हरफूल

» Read more

आज राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गाँधी, कहा: पापा के बताए सबक पर जीते हैं

आज (21 मई) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश भर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने भी अपने पापा को भावुक अंदाज में याद किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि उनके पापा ने उन्हें एक सबक दी थी कि नफरत उन लोगों के लिए ताउम्र एक पिंजरा बन जाता है, जो इसे लेकर जीते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया, ”मेरे पिता ने

» Read more

गूगल ने याद किया भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी को, जानें क्या था उनका सपना

गूगल आज भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी को याद कर रहा है। देश की पहली महिला डॉक्टर का जन्म महाराष्ट्र में 1865 में हुआ था। आज आनंदी गोपाल जोशी की 153वीं जयंती है। गूगल के डूडल में वह अपने हाथ में डिग्री पकड़ी हुईं है और उन्होंने अपने गले में स्टेथोस्कोप भी लटका रखा है। आनंदी गोपाल जोशी की बायो के मुताबिक वह 1886 में मेडिकल डिग्री के साथ भारत आईं उस समय उनकी उम्र मात्र 20 साल थी। आनंदी गोपाल जोशी की जिंदगी की कहानी साहस और

» Read more

चिपको आंदोलन के 45 साल पूरे होने पर गूगल ने दी सलामी, जानें क्या था चिपको आंदोलन

गूगल आज अपने होमपेज पर भारत के प्रसिद्ध चिपको आंदोलन को याद कर रहा है। आज चिपको आंदोलन की 45वीं वर्षगांठ भी है। इस मौके पर गूगल ने होमपेज पर एक सुंदर तस्वीर लगाई है। तस्वीर में 4 महिलाएं एक पेड़ को घेर कर खड़ी हैं। दरअसल तस्वीर में ये महिलाएं पेड़ को काटने से बचाने का सांकेतिक संदेश दे रही हैं। बता दें कि अविभाजित उत्तर प्रदेश के चमोली जिले (अब उत्तराखंड में) में 1973 में चिपको आंदोलन की शुरुआत हुई थी। जैसा कि नाम से ही पता चलता

» Read more

आइए मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान की 102 वीं जयंती पर याद करें इस महान शख्सियत को

भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान का जन्म 21 मार्च 1916 को बिहार के डुमराव में हुआ था, मगर वह कम उम्र में ही अपने चाचा अली बख्स के साथ वाराणसी आ गए थे, फिर दालमंडी मे वे रहने लगे। आज भी उनका परिवार वाराणसी में ही रहता है। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को जिंदगी में बहुत अवार्ड मिले। 1961 में पद्मश्री, 1968 में पद्म विभूषण, 1980 में भी पद्मविभूषण और 2001 में भारत रत्न सम्मान मिला था। 21 अगस्त 2006 को 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। कहा जाता है

» Read more

चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि: क्या आप जानते है जिंदगी में सिर्फ एक बार जेल गए आजाद, हमेशा रहे ‘आजाद’

स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की आज 27 फरवरी को पुण्यतिथि है। देश को अंग्रेजों से आजाद कराने की लड़ाई में वे 1931 में शहीद हो गए थे। लोग उन्हें आजाद के नाम से जानते हैं। भारत को स्वतंत्र कराने के दौरान उन्होंने नारा दिया था – ‘दुश्मन की गोलियों का सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’। चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 में मध्य प्रदेश के भावरा गांव में सीताराम तिवारी और जगरानी देवी के घर में हुआ था। चंद्रशेखर की मां उन्हें एक संस्कृत का

» Read more

लता मंगेशकर की आवाज के कायल थे मेहदी हसन, फिर भी नहीं सुन पाए साथ गाया एकमात्र गीत

लता मंगेशकर और मेहदी हसन गायकी की दुनिया के दो ऐसे नाम हैं जिनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती है। जहां मेहदी हसन की आवाज लोगों के दिलों पर राज करती थी। वहीं मेहदी हसन लता मंगेशकर की आवाज के कायल थे। उनकी दिली तमन्ना थी कि वह एक बार लता मंगेशकर के साथ गाना गाए। मेहदी हसन ने लता जी के साथ गाना भी गाया लेकिन वह खुद उस गाने को सुन नहीं पाए। मेहदी हसन ने जल्द ही गायकी में वह मुकाम हासिल कर लिया था

» Read more

Swami Vivekananda Quotes: इन 14 प्रेरणादायक विचारों को अपनाकर जीवन को बना सकते हैं सफल

भारत में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। 1984 में भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर इसे मनाने की घोषणा की थी। स्वामी विवेकानंद वो व्यक्ति थे जिन्होनें 25 साल की उम्र में ही अपना घर-परिवार को छोड़कर सन्यास ले लिया था। धार्मिक विचारधारा रखने वाले विवेकानंद जी के हर दिन के नियम में पूजा-पाठ शामिल था। स्वामी विवेकानंद ने पूरे देश में रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी। वो एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे जिसमें धर्म या जाति के आधार पर

» Read more
1 2 3