सीबीएसई कक्षा 12वीं में नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने 500 में से 499 अंक लाकर किया टॉप, जाने कहाँ कटा 1 नंबर

सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम की मेघना श्रीवास्तव ने 500 में से 499 अंक लाकर टॉप किया। मेघना स्टेप बाई स्टेप स्कूल की स्टूडेंट हैं। उनका पास 12वीं में इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र और इंग्लिश विषय थे। उनका मात्र एक नंबर अंग्रेजी में कटा। वहीं दूसरे स्थान पर गाजियाबाद की अनुष्का चंद्रा रहीं। एसएजे स्कूल की अनुष्का ने 500 में से 498 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर 7 बच्चों ने 497 अंक लाकर एक साथ कब्जा किया। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा करने वाले 9 बच्चों में से 7 लड़कियां हैं और दो लड़के। इसके अलावा टॉपर्स में 5 स्टूडेंट्स नोएडा और गाजियाबाद के हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत भी लड़कों की अपेक्षा 9.32 फीसदी ज्यादा रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.31 रहा तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 78.99 रहा।

छात्र का नाम – स्कूल का नाम – 500 में से प्राप्त अंक
मेघना श्रीवास्तव- स्टेप बाई स्टेप स्कूल, नोएडा- 499 मार्क्स
अनुष्का चंद्रा- एस. ए. जे. स्कूल, गाजियाबाद- 498 मार्क्स
चाहत बोधराज- नीरजा मोदी स्कूल, जयपुर – 497 मार्क्स
आस्था बम्बा- बीसीएम आर्य मोडल स्कूल, लुधियाना – 497 मार्क्स
तनूजा कपरी- गायत्री विद्यापीठ स्कूल, हरिद्वार – 497 मार्क्स
सुप्रिया कौशिक- कैम्ब्रिज स्कूल, नोएडा – 497 मार्क्स
नकुल गुप्ता- दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद – 497 मार्क्स
क्षितिज आनंद- एस. ए. जे. स्कूल, गाजियाबाद- 497 मार्क्स

बता दें कि 12वीं का ओवर ऑल पासिंग पर्सेंटेज 83.01% रहा है। लगभग 11.06 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें से 9,18,763 ने परीक्षा पास की है। पिछले साल पास पर्सेंटेज 82.02 फीसदी था। पास प्रतिशत में महज 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय का पासिंग परसेंट इस बार काफी अच्छा रहा। केंद्रीय विद्यालय का पासिंग परसेंट 97.78 रहा तो वहीं नवोदय का 97.09 प्रतिशत रहा। रीजन के मुताबिक त्रिवेंद्रम रीजन में सबसे अधिक पास प्रतिशत रहा। यहां कुल 97.32 फीसदी बच्चे पास हुए। वहीं दूसरे नंबर पर चेन्नई रीजन 93.87 पास प्रतिशत के साथ रहा और दिल्ली रीजन 89.0 फीसदी पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *