कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में कल सुबह 6 बजे से 31 मार्च की आधी रात तक लागू किया गया लॉकडाउन, बस, मेट्रो, विमान सेवाएं बंद रहेंगी, बॉर्डर किए गए सील

दिल्ली में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। सोमवार सुबह 6 बजे से 31 मार्च की आधी रात तक दिल्ली में लॉकडाउन के हालात रहेंगे। दिल्ली में डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें ही चलेंगी। दुकान, बाजार, गोदाम आदि बंद रहेंगे। दिल्ली के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। मेट्रो सेवाएं बंद, घरेलू उड़ानों पर भी रोक रहेगी। कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी, धार्मिक गतिविधियां बंद कर दी गई हैं। सभी स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं, जरूरी सामान की चीजें उपलब्ध रहेंगी, फूड आइटम उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही फायर डिपार्टमेंट, बिजली, पानी, म्यूनिसिपल सेवाएं जारी रहेंगी।

– दिल्ली में कोई घरेलू उडान नहीं आएगी। लॉकडाउन में बैँक खुले रहेंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले आफिस खुले रहंगे।  25 फीसदी डीटीसी बसें ही चलेंगी। दवा, सब्जी और राशन की दुकानें खुली रहेंगी। गोदाम, वीकली बाजार सब बंद रहेंगे  बिजली के दफ्तर, जलकल विभाग खुलें रहेंगे। सारे प्राइवेट कंपनी बंद रहेंगी, किसी की सेलरी नहीं कटेगी प्राइवेट जॉब में अस्थाई और स्थाई दोनों कर्मचरियों को पूरा वेतन मिलेगा।

– दिल्ली में लॉकडाउन के बाद भी अस्पताल, दवा दुकानें, राशन दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा दिल्ली में दफ्तर, गोदाम सब बंद रहेंगे। केजरीवाल सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि दिल्ली में कोई घरेलू उड़ान नहीं आएगी। कल से सारे ऑफिस बंद किए जाते हैं।

– कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली में कजरीवाल सरकार ने सोमवार सुबह 6 बजे से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। यह लॉकडाउन 31 मार्च तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *